Anuj Kanaujia Encounter: यूपी के बाहुबली माफिया मुख्यार अंसारी भले ही इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उसका गैंग अभी भी सक्रिय है। ऐसे में इस आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए पुलिस एडी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। इस बीच UP STF और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने मुख्तार अंसारी गैंग के शार्प शूटर अनुज कनौजिया को मुठभेड़ में मार गिराया है।
ये मुठभेड़ झारखंड के जमशेदपुर में हुई। इस दौरान दोनों तरफ से 25 राउंड से ज्यादा गोलियां चलीं। इस गोलीबारी में यूपी एसटीएफ के डीएसपी धर्मेश कुमार शाही घायल हो गए हैं। उनके बाएं कंधे पर गोली लगी है। उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि मऊ पुलिस ने दो दिन पहले अनुज पर 2.5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि यूपी एसटीएफ की टीम वांछित अपराधी अनुज कनौजिया को गिरफ्तार करने जमशेदपुर आई थी। जिसमें जमशेदपुर पुलिस ने सहयोग किया। उत्तर प्रदेश एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने जब अनुज को घेरा तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।
दरअसल अनुज कनौजिया उत्तर प्रदेश से भागकर झारखंड के जमशेदपुर में छिपा हुआ था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और गैंगस्टर समेत दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। यूपी एसटीएफ को सूचना मिली थी कि अनुज कनौजिया फिलहाल झारखंड के जमशेदपुर में रह रहा है।
यूपी एटीएस के एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि लोकेशन मिलने के बाद टीम झारखंड एटीएस की मदद से अनुज को गिरफ्तार करने शनिवार देर रात जमशेदपुर के गोविंदपुर के पास जनता मार्केट पहुंची। पुलिस ने जब उसे घेरा तो अनुज ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने उसे बाहर आकर सरेंडर करने को कहा, लेकिन वह फायरिंग करता रहा। इस फायरिंग में उत्तर प्रदेश पुलिस के डीएसपी धर्मेंद्र कुमार शाही को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें शूटर अनुज मारा गया।
यूपी एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि अनुज कई दिनों से जमशेदपुर के गोविंदपुर में अपना ठिकाना बदल रहा था। वह दो महीने से जमशेदपुर के अमलतास सिटी में छिपा हुआ था। अनुज के खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक मामले उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दर्ज हैं। वह उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के चिरैयाकोट का रहने वाला था। मऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और गाजीपुर के थानों में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट आदि के तहत दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव