लखनऊ, नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान अब अक्सर चलने लगा है। इसमें अस्थाई दुकानों और ठेलों को हटाया जाता है। शहर में जाम न लगे, इसके लिए नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाता है। जुर्माना से लेकर जब्तीकरण तक किया जाता है, लेकिन लोग हैं कि मानते नहीं। शहर में वह कोई चौराहा नहीं है, जहां जाम नहीं दिखाई पड़ता है। मेडिकल कालेज, चौक क्षेत्र का हर चौराहा, दुबग्गा, पीजीआई, तहसीनगंज, खदरा, डंडहिया बाजार जैसे कई दर्जन प्रमुख चौराहे हैं, इन सभी पर जाम देखने को मिल जाता है। कहीं पर सड़कें दुकानों से घिरी हैं तो कहीं पर ईरिक्शा मुसीबत बने हुए हैं।
विभिन्न वार्डों में एक साथ अभियान चलाकर अस्थाई अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ चेतावनी भी दी गई थी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वार्ड कन्हैया माधवपुर प्रथम में जोनल अधिकारी जोन छह के नेतृत्व में बालागंज चौराहे से एकता नगर चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान में नजर आए। इस दौरान आई ठेले, पांच अस्थाई दुकानों को हटाया गया। इसके अतिरिक्त एक बैंड-बाजा वाली गाड़ी, पांच कैरेट, एक लोहे का स्टूल, पांच टायर, एक फ्लैक्स बोर्ड और एक प्लास्टिक की कुर्सी जब्त की गई। अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे पुनः अतिक्रमण न करें। साथ ही, भविष्य में ऐसी गतिविधियां न हों, इसके लिए क्षेत्रीय थानाध्यक्ष को भी पत्र प्रेषित किया गया है।
जोनल अधिकारी जोन छह में मनोज यादव, कर अधीक्षक विजय शंकर, कर निरीक्षक धर्मदेव और 296 टीम की उपस्थिति रही। इन अधिकारियों ने जहां अतिक्रमण हटाया, वहां दूसरे दिन भी दुकानें देखी गईं। जोन सात में जोनल अधिकारी आकाश कुमार के नेतृत्व में मुंशीपुलिया चौराहे से मेट्रो स्टेशन होते हुए माही मेडिकल तक अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान दो ठेले, दो ठेलिया, एक गुमटी और एक लोहे का काउंटर हटाया गया। इसके साथ ही हिम सिटी पार्ट-एक, देवा रोड, चिनहट स्थित दो स्थलों पर बने रैंप को भी तोड़ा गया। यह अभियान कर अधीक्षक राम अचल, सहायक अभियंता अशोक कुमार सिंह, अवर अभियंता शिल्पी सिंह, ई.टी.एफ. टीम और 296 टीम की उपस्थिति में संचालित किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह