बांदाः किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने एक लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। किसान का आरोप है कि लिपिक विकास कुमार कश्यप से एनआरएलएम योजना के तहत बकरी पालन की सब्सिडी लेनी थी परन्तु लिपिक विकास कुमार बिना रिश्वत लिए सब्सिडी दिलाने को तैयार नहीं था। वह विभाग का चक्कर लगा लगाकर थक गया था, जिसके बाद किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम से लिपिक को रंगे हाथों दबोच लिया।
जसपुरा गांव निवासी किसान मोहम्मद जैद ने बताया कि लिपिक विकास कुमार सब्सिडी दिलाने के एवज में उनसे 10,000 रूपए रिश्वत की मांग की थी। इस पर किसान ने अपनी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। टीम ने योजना बनाकर शिकायतकर्ता को रुपए के साथ मंगलवार को दोपहर पशुपालन विभाग में भेजा था। एंटी करप्शन टीम भी पीछे-पीछे गई थी। आरोपी लिपिक विकास कुमार कश्यप ने जैसे ही किसान से रिश्वत के रुपए अपने हाथ में लिए, एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक श्याम बाबू ने बताया कि उनके साथ टीम में ट्रैप टीम प्रभारी राकेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सीबी सिंह, आरक्षी सचिन चौरसिया, अनिल कुमार, चन्द्रपाल सिंह, नितिन कंचन, अभिषेक सिंह आदि शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भेज दिया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई