Anti-Narcotics Task Force : मादक पदार्थों की तस्करी युवा पीढ़ी और समाज के लिए एक गंभीर खतरा बनती जा रही है। इस चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) लगातार सक्रिय है। ।ANTF ने अब तक कुल 250 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थों की बरामदगी कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।
गुरुवार, 5 जून 2025 को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पुलिस मुख्यालय, लखनऊ स्थित ANTF कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ANTF को ऑपरेशनल रूप से और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि ।छज्थ् को सिर्फ एक इकाई नहीं, बल्कि नशे के विरुद्ध यूपी पुलिस की सबसे धारदार मारक शक्ति के रूप में विकसित किया जाएगा।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इसने ₹250 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। कई संगठित मादक पदार्थ गिरोहों को सफलतापूर्वक ध्वस्त किया गया है। निरोधात्मक कार्रवाई के तहत 09 PITNDPS मामलों में कार्रवाई की गई है। SAFEMA कोर्ट के माध्यम से 18 मामलों में ₹1.5 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
जन जागरूकता के लिए रेडियो एफएम, ट्रैफिक चौराहों, सिनेमा हॉल और नुक्कड़ नाटकों के ज़रिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाए गए हैं। Ncoord मैकेनिज्म के तहत आबकारी विभाग के साथ समन्वय कर पब और रेस्टोरेंट में स्टील प्लेटेड चेतावनी का नियम लागू किया गया है, साथ ही कृषि विभाग के साथ मिलकर मादक पदार्थों की खेती की डिजिटल मैपिंग करवाई गई है।
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने ANTF की ज़मीनी कार्रवाई को प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। ANTF थानों के क्षेत्राधिकार विस्तार और स्पेशल कोर्ट की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है। प्रदेश स्तर पर सभी ऑपरेशनों में समन्वय सुनिश्चित कर एक सामूहिक डेटाबेस बनाने का निर्देश दिया गया है। NCB, FIU और अन्य खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय कर ऑपरेशनल कार्यों में तेज़ी लाने और व्यापक अभियान चलाकर प्रभावशीलता बढ़ाने को कहा गया है।
नशीले पदार्थों की रिकवरी में वृद्धि सुनिश्चित करने, साइबर निगरानी और डार्क वेब पर कड़ी नज़र रखने, साथ ही गुणवत्तापूर्ण सूचना संकलन पर ज़ोर दिया गया है। वित्तीय लेन-देन से जुड़ी एजेंसियों के साथ समन्वय कर मुख्यालय स्तर पर एक वृहद वित्तीय डेटाबेस तैयार करने का निर्देश भी दिया गया है। निरीक्षण के दौरान एस.के. भगत, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध, अब्दुल हमीद, पुलिस महानिरीक्षक, एएनटीएफ, चक्रेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, एएनटीएफ, राजेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, एएनटीएफ और अन्य अधिकारीगण व एन. रविन्दर, जी.एस.ओ. उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल