गाजियाबादः अरबों रुपये के लोन घोटाले मामले में जेल में बंद लोन माफिया लक्ष्य तंवर के खिलाफ एक और आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। मामले में लक्ष्य तंवर पर एक फर्म के नाम पर 10 लाख का मुद्रा लोन दिलाने का आरोप है। लेकिन उसी दौरान उस पर 2.75 करोड़ का एक और लोन दिलाने और सारी रकम चुपके से हड़प लेने का आरोप है।
पीड़ित राजनगर एक्सटेंशन के ऑफिसर सिटी-1 में अनुज शर्मा हैं। वह सिद्ध इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म चलाते हैं। फर्म में भारी घाटा होने के कारण वह कर्जदार हो गए। फिर उन्होंने अपने चचेरे भाई संजीव शर्मा को अपनी स्थिति और नुकसान के बारे में बताया। संजीव ने उन्हें मदद का भरोसा दिया और अपने दोस्त लक्ष्य तंवर से मिलवाया। पीड़ित के मुताबिक लक्ष्य तंवर ने अनुज की नोएडा एक्सटेंशन स्थित प्रॉपर्टी के बिल्डर बायर एग्रीमेंट पेपर अपने कब्जे में रखकर उन्हें 12 लाख रुपये उधार दिए।
अनुज इस रकम का ब्याज अपने चचेरे भाई संजीव शर्मा को देता रहा। ब्याज न देने पर संजीव ने अनुज के साथ बदसलूकी की। अनुज ने जब लोन की रकम लौटाने में असमर्थता जताई तो लक्ष्य तंवर ने मार्च 2016 में अपनी सिद्धा इंटरप्राइजेज पर 10 लाख रुपये का मुद्रा लोन स्वीकृत करा लिया।
पीड़ित से बैंक की चेक बुक पर हस्ताक्षर भी करा लिए। इसका इस्तेमाल आरोपी अवैध लेन-देन करने में करते थे। आरोप है कि मुद्रा लोन के दौरान आरोपियों ने खाता खुलवाने और लोन दिलाने के नाम पर बैंक के कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए। फर्जी दस्तावेज तैयार कर चंद्रनगर की पीएनबी शाखा से अनुज इंटरप्राइजेज फर्म के नाम पर 2.75 करोड़ रुपये का लोन ले लिया।
अनुज का कहना है कि 2.75 करोड़ रुपये के लोन के लिए विनीता छाबड़ा और सीता मेहता को गारंटर बनाया गया है। वह उन्हें जानता तक नहीं है। आरोप है कि ये दोनों लक्ष्य तंवर के गिरोह की सदस्य हैं। एसीपी नंदग्राम के मुताबिक इस फर्म से कई खातों में लेन-देन हुआ है। लोन की रकम भी हड़पी गई है। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।
लक्ष्य तंवर इसी तरह के बैंक धोखाधड़ी के मामलों में लंबे समय से डासना जेल में बंद है। सीबीआई लक्ष्य तंवर द्वारा किए गए कई बड़े लोन घोटालों की भी जांच कर रही है। सीबीआई इन मामलों में कई बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों को जेल भी भेज चुकी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल