शाहजहांपुर- मदनापुर क्षेत्र स्थित गुलैला (दिउरा) गांव का शिव मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह स्थल अपने भीतर सदियों पुराना पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व भी समेटे हुए है। यह मंदिर मुगल काल से भी पहले का माना जाता है और आज भी श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक बना हुआ है।
स्थानीय जनश्रुतियों के अनुसार, मुगल काल में इस प्राचीन शिवलिंग को हटाने के कई प्रयास किए गए। बताया जाता है कि हाथियों तक का प्रयोग किया गया, लेकिन शिवलिंग अपनी जगह से टस से मस नहीं हुआ। इसे मंदिर की दिव्यता और अलौकिक शक्ति का प्रमाण माना जाता है।
वर्ष 1955 में तत्कालीन तहसील मजिस्ट्रेट की देखरेख में कराई गई खुदाई में मंदिर परिसर से पनपथू ईंटों से बनी प्राचीन संरचनाएँ और कंक्रीट पत्थरों की दर्जनों मूर्तियाँ प्राप्त हुईं। इन अवशेषों ने मंदिर के अत्यंत प्राचीन होने की पुष्टि की।
मंदिर के समीप एक विशाल बरगद के पेड़ के नीचे से एक प्राचीन सुरंग मिलने की भी जानकारी सामने आई थी, जो बुधवाना के पास स्थित एक प्राचीन मढ़ी तक जाती थी। हालांकि, अब इसके केवल अवशेष ही शेष हैं।
वर्ष 2008 में उत्तर प्रदेश पुरातत्व विभाग द्वारा मंदिर का सर्वेक्षण किया गया और सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया। विभाग ने मंदिर की ऐतिहासिक महत्ता को लेकर रिपोर्ट भी तैयार की, जिससे इसके संरक्षण को मजबूती मिली।
यह शिव मंदिर श्रावण मास के सोमवार, तेरस और विशेष रूप से महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं से खचाखच भर जाता है। फाल्गुन माह की महाशिवरात्रि तथा चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर यहाँ विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें दूर-दराज से भक्त दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
मदनापुर गुलैला का यह शिव मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि शाहजहांपुर की सांस्कृतिक विरासत और पौराणिक इतिहास का जीवंत साक्ष्य है। सदियों से यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था को संजोए हुए आज भी उसी श्रद्धा और भव्यता के साथ स्थापित है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई