लखनऊः मोहानरोड की अनंत नगर आवासीय योजना में आदर्श खंड सेक्टर-6 के अलावां अन्य सेक्टरों में भी जमीन का कब्जा लेकर विकास कार्य शुरू करा दिया गया है। इस खास योजना के सेक्टर-तीन, चार एवं पांच में भी कब्जा लेने की कार्रवाई पूरी की जा चुकी है। वहीं, सेक्टर-एक में आधी से ज्यादा भूमि पर कब्जा प्राप्त किया जा चुका है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मीडिया को बताया कि योजना की बाहरी सीमा से लगी भूमि का डिमार्केशन करा लिया जाए। इससे भविष्य में किसी भी तरह के विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। हाल में ही उन्होंने अनंत नगर का निरीक्षण कर विकास कार्य को तेज करने के निर्देश दिए थे।
देवपुरा पारा और कबीर नगर के विश्राम नगर में बनाए जा रहे ईडब्ल्यूएस, एलआईजी व एमएमआईजी के 2502 बहुमंजिला आवासीय भवन बनाने का काम चल रहा है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने कहा कि जून से नवीन भवनों का पंजीकरण खोला जाएगा। इसके लिए स्थल पर बुकिंग ऑफिस पहले से तैयार करा लिया जाए। इस काम को कर लेने से भवन देखने के लिए आने वालों को सभी जानकारी एक ही पटल पर मिल सकेंगी। इस मौके पर संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता नवनीत शर्मा के अलावा जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह तथा अधिशासी अभियंता संजीव कुमार गुप्ता की भी मौजूदगी रही।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह