Amritsar Liquor Case : पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब ने कहर बरपाया। यहां मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब पीने से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है।
पंजाब पुलिस महानिदेशक (DGP) के 'एक्स' अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नकली शराब मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दिल्ली के मॉडल टाउन से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी साहिब सिंह की व्हाट्सएप चैट से पता चला है कि वह ऋषभ जैन के संपर्क में था। संदेह है कि साहिब सिंह को जैन से एक खेप मिली थी, जिसका इस्तेमाल पंजाब में नकली शराब बनाने में किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि साहिब सिंह द्वारा ऑनलाइन खरीद के बाद मेथेनॉल का इस्तेमाल नकली शराब बनाने के लिए किया जा रहा था। डीजीपी ने कहा, 'हम सभी दुख में एकजुट हैं और यह सुनिश्चित करने के अपने संकल्प में हैं कि न्याय हो और भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोका जा सके।'
गौरतलब है कि अमृतसर में जहरीली शराब पीने से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, पुलिस ने अब तक अवैध शराब के धंधे में शामिल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें रैकेट का सरगना, स्थानीय वितरक और विक्रेता और औद्योगिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले घातक रसायन मेथनॉल का मुख्य आपूर्तिकर्ता शामिल है। दूसरी ओर, पंजाब सरकार ने भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। पंजाब सरकार ने पुलिस को शराब माफिया को न बख्शने का आदेश दिया है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई