Amitabh Bachchan New Property: अपने करियर में सैकड़ों सुपरहिट फिल्में देने वाले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले कई दशकों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक समय दिवालिया हो गए थे, लेकिन अब उनके पास हजारों करोड़ की संपत्ति है। उन्होंने मुंबई में कई संपत्तियां खरीदी हैं। अब वे राम जन्मभूमि अयोध्या में भारी निवेश कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने पिछले एक साल में अयोध्या में तीन प्लॉट खरीदे थे और अब उन्होंने चौथा प्लॉट भी खरीद लिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ ने अयोध्या में 25,000 वर्ग फीट का एक और विशाल प्लॉट खरीदा है, जिसकी कीमत 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अमिताभ बच्चन द्वारा खरीदा गया नया प्लॉट सरयू नामक रियल एस्टेट डेवलपमेंट एरिया में है। बिग बी ने पहले भी यहां निवेश किया था। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक रियल एस्टेट फर्म में 10-10 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
बताया जा रहै कि पिछले साल राम मंदिर के उद्घाटन से पहले उन्होंने अयोध्या में 5,372 वर्ग फुट का प्लॉट खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने 4.54 करोड़ रुपये चुकाए थे। अमिताभ सरयू रियल एस्टेट में 14.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इतना ही नहीं बिग बी ने श्री राम जन्मभूमि में 54 हजार वर्ग फुट का प्लॉट भी खरीदा है, जो उनके पिता हरिवंश राय बच्चन के ट्रस्ट के तहत पंजीकृत है। कहा जा रहा है कि बिग बी इस जमीन पर अपने पिता की याद में एक स्मारक बनाने की योजना बना रहे हैं।
बच्चन फैमली कई सालों से प्रॉपर्टी में निवेश कर रही है। अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ मिलकर पिछले साल मुंबई में 25 करोड़ रुपये के 10 अपार्टमेंट खरीदे थे। अभिनेत्री और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने अपनी कुल संपत्ति घोषित की है। चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, अमिताभ बच्चन और जया बच्चे के पास संयुक्त रूप से कुल 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। दोनों के पास 849.11 करोड़ रुपये की चल और 729.77 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मुंबई के अंधेरी इलाके में एक प्रॉपर्टी 83 करोड़ रुपये में बेची थी। उन्होंने इसे 2021 में 31 करोड़ रुपये में खरीदा था। अमिताभ बच्चन की आय के स्रोत की बात करें तो वह फिल्में, विज्ञापन और कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करके पैसे कमाते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल