अमेठीः तहसील क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित आशीर्वाद नर्सिंग होम में लगातार हो रही मौतों और हाल ही में नवजात की मृत्यु के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। किसान मजदूर सेवा संस्थान ने प्रशासन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आमरण अनशन करेगा।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी अमेठी को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आशीर्वाद नर्सिंग होम समेत क्षेत्र के कई निजी नर्सिंग होम बिना वैध लाइसेंस, पंजीकरण और स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के संचालित हो रहे हैं। यहां स्वास्थ्य मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है तथा अयोग्य स्टाफ द्वारा प्रसव, ऑपरेशन और गंभीर उपचार किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों की जान लगातार जोखिम में बनी हुई है।
संगठन का कहना है कि चिकित्सा लापरवाही के चलते पूर्व में भी कई मरीजों की मौत हो चुकी है। हाल ही में प्रसव के दौरान नवजात की मृत्यु से क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है। बावजूद इसके प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जो गंभीर लापरवाही का संकेत है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि आशीर्वाद नर्सिंग होम की तत्काल जांच कराई जाए, नवजात की मृत्यु सहित पूर्व में हुई सभी संदिग्ध मौतों की निष्पक्ष जांच हो, नियम विरुद्ध पाए जाने पर नर्सिंग होम को सील किया जाए तथा दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वह जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू करेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
अन्य प्रमुख खबरें
पाठ्यपुस्तक लेखन से डिजिटल शिक्षा तक, भूगोल व्याख्याता प्रशांत चौधरी बने नवाचार की मिसाल
2026-06-07
2026-06-07
सगतपुरिया के बैकुंठधाम में श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ, वैदिक अनुष्ठानों से गुंजायमान हुआ परिसर
2026-06-07
Sunday Cycle Rally: पुलिसकर्मियों ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
2026-06-07
झांसी में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: हत्या के आरोपी चिंगारा के पैर में गोली, साथी गिरफ्तार
2026-06-07
2026-06-07
राजधानी लखनऊ में एक ही दिन में चार लोगों ने फांसी लगाकर दी जान
2026-06-07
अमरोहा के मजदूर के घर में लगी आग, कपड़े से लेकर बच्चों की मार्कशीट तक सब खाक
2026-06-07
सूरतः ज्वेलरी फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में बड़ा हादसा, सफाई करने उतरे 4 कर्मचारियों की मौत
2026-06-07
Delhi News: महिला प्रोफेसर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दोनों आरोपी दंपति गिरफ्तार
2026-06-07
2026-06-07
Delhi: रजोकरी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, टेम्पो-इनोवा की टक्कर में महिला की मौत, 5 घायल
2026-06-07
यूनाइटेड किंगडम में छाएगा झारखंड के आम्रपाली आमों का स्वाद, 1.5 मीट्रिक टन आमों का निर्यात
2026-06-07
Delhi: मेट्रो विहार काॅलोनी में जर्जर शौचालय का ढांचा गिरने से बच्ची की मौत, लोगों का फूटा गुस्सा
2026-06-07
जबलपुर में भाजपा महिला नेता की गोली लगने से मौत, झगड़ा सुलझाने के दौरान हुई घटना
2026-06-07