लखनऊ: प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर अमेठी सांसद ने रेलमंत्री को पत्र लिखा है। अमेठी से क्रांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख कर रायबरेली व गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र के भ्रमण और जनता दर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों, क्षेत्र के लोगों ने प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।
ट्रेन संख्या 22503-22504, 22505-22506 राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव रायबरेली व गौरीगंज स्टेशन पर करने की मांग की गई है। ट्रेन संख्या 12539-12540 और 22683-22684 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस का ठहराव गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर करने की मांग की गई है।
ट्रेन संख्या 12173-12174 उद्योग नगरी एक्सप्रेस का ठहराव गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर करने की मांग की गई है। ट्रेन संख्या 12183-12184 भोपाल-प्रतापगढ़ सुपरफास्ट का ठहराव गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर करने की मांग की गई है।
ट्रेन संख्या 12237-12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस का ठहराव मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर करने की मांग की गई है। सांसद ने रेलमंत्री से ट्रेनों के ठहराव को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की अपील की है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल