Rajasthan: भारत समेत दुनियाभर में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। इस बीच राजस्थान के अलवर में 21 वर्षीय MBBS छात्र हार्ट अटैक (student heart attack) से मौत हो गई। मृतक जलद शर्मा ( jalaj sharma) जयपुर के NIMS मेडिकल कॉलेज में MBBS फाइनल ईयर का छात्र था। बताया जा रहा है कि शनिवार को अचानक सीने में दर्द हुआ तो उसने दवा लेने और आराम करने का फैसला किया, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक जलद रविवार को घर लौटने वाला था, लेकिन उसकी जगह उसका शव आ गया, जिससे पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इकलौते बेटे का शव देख मां बेसुध हो गई। जलद अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। पिता मनोज शर्मा दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर हैं और मां एक स्कूल में शिक्षिका हैं। NIMS अस्पताल के मुताबिक छात्र को हार्ट अटैक आया था। दोस्तों ने उसे सीपीआर देकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
गौरतलब है कि 20 दिन पहले कजाकिस्तान में MBBS की पढ़ाई कर रहे अलवर के विवेकानंद नगर निवासी उत्कर्ष शर्मा की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उन्हें भी अचानक सीने में दर्द हुआ और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। दोनों मामलों ने युवाओं में बढ़ रही हृदय संबंधी बीमारियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई