Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को 52 साल के हो गए। सपा सुप्रीमो को सुबह से ही जन्मदिन पर तमाम बड़े नेताओं और शुभचिंतकों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इसी कड़ी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। अखिलेश यादव ने इसके लिए उनका आभार भी जताया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई!" सीएम योगी के पोस्ट के बाद अखिलेश यादव ने उनका आभार जताया। सपा प्रमुख ने 'एक्स' पर अपने जवाब में लिखा, "आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।"
उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने 'X' पर लिखा, "समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। उनके सुखद और दीर्घायु जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं।"
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी 'एक्स' पर एक पोस्ट में अखिलेश को बधाई दी और कहा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। भगवान श्री राम और देवों के देव महादेव के आशीर्वाद से आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें।"
बता दें कि 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई गांव में जन्मे अखिलेश यादव वर्तमान में कन्नौज से लोकसभा सांसद है । अखिलेश यादव को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता मुलायम सिंह यादव यूपी के सीएम और देश के रक्षा मंत्री रहे। अखिलेश के परिवार गिनती देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवारों में होती है।
अखिलेश उत्तर प्रदेश के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने से पहले वे लगातार तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके थे। 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का नेतृत्व किया और पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिलाया। इसके बाद 15 मार्च 2012 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा