लखनऊः बिहार विधानसभा चुनाव में सियासी बयानबाजी अब चरम पर पहुंच चुकी है। कल पहले चरण के मतदान से पहले प्रचार का आखिरी दिन है, और नेताओं की जुबान में तल्खी साफ झलक रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘तीन बंदर’ वाले बयान के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “जो लोग आईना देखकर आते हैं, उन्हें हर तरफ बंदर नजर आते हैं। बंदरों की टोली में बैठा दें तो अलग नजर भी नहीं आते।”
दरभंगा जिले के केवटी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी ’’इंडिया गठबंधन’’ पर तंज कसते हुए कहा था, “महात्मा गांधी के तीन बंदर ‘बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो’ का संदेश देते थे, लेकिन आज इंडिया गठबंधन के तीन बंदर हैं कृ पप्पू, जो विकास को देख नहीं सकता; टप्पू, जो सुन नहीं सकता; और अप्पू, जो अच्छे कामों की चर्चा के वक्त बोल नहीं पाता।” योगी ने आगे कहा कि एनडीए सरकार जनता के हित में ऐतिहासिक कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष विकास को न देखकर सिर्फ आलोचना और भ्रम फैलाने में लगा है। योगी के इस बयान पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ’’ग् (पूर्व ट्विटर)’’ पर पलटवार करते हुए लिखा, “जो लोग आईना देखकर आते हैं, उन्हें हर तरफ बंदर नजर आते हैं।” अखिलेश के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर सियासी बहस तेज हो गई है। दोनों नेताओं के समर्थक व्यंग्य और कटाक्षों के जरिए एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में उत्तर प्रदेश के नेता भी पूरी सक्रियता से मैदान में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में लगातार सभाएं कर रहे हैं, वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव महागठबंधन की रैलियों में युवाओं और बदलाव का संदेश दे रहे हैं। अपने प्रचार के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि “बिहार अब परिवर्तन के मुहाने पर खड़ा है। इस बार जनता एक नौजवान मुख्यमंत्री को चुनने जा रही है। देश को नई दिशा देने के लिए पुरानी राजनीति से आगे बढ़ने का समय आ गया है।”
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव