Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुए दुखद विमान हादसे से पूरा देश स्तब्ध हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के दौरान ही क्रैश हो गया। इस हादसे में 265 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। विमान हादसे के वक्त प्लेन में सवार 242 लोगों में गुजरात रहने वाली दीपांशी (Dipanshi ) भी शामिल थी। वह कुछ दिन पहले ही पिता को जन्मदिन का सरप्राइज देने भारत आई थी।
बता दें कि गुजरात के गांधीनगर के सरगासन में स्वागत फ्लेमिंगो सोसायटी में रहने वाली दीपांशी (Dipanshi) भदौरिया लंदन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। दीपांशी के पिता केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। हाल ही वह अपने पापा को बर्थडे का सरप्राइज देने अपने भारत आई थी। गुरुवार को दीपांशी लंदन लौट रही थी। लेकिन एयर इंडिया के इस विमान दुर्घटनाग्रस्त में दीपांशी की भी दर्दनाक मौत हो गई। बेटी को अचानक घर आते देख जो परिवार बेहद खुश था, अब उसी घर में मातम पसरा हुआ है।
गौरतलब है कि Air India का विमान 01.38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद क्रैश हो गया। इस विमान में 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे। कुछ ही मिनटों बाद विमान एक इमारत से टकरा गया और उसमें आग लग गई। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मरने वाले यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई शामिल हैं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी इस हादसे में मौत हो गई है। जबकि हादसे में बचे एकमात्र व्यक्ति विश्वास कुमार रमेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विश्वास कुमार रमेश ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं कुछ समझ नहीं पाया। मैं जिस जगह गिरा, वह विमान के बाहर का निचला हिस्सा था। जैसे ही विमान गिरा, मेरी तरफ जगह बन गई और मेरी तरफ का गेट टूट गया, जिससे मैं बाहर आ गया। मुझे नहीं पता कि मैं कैसे बच गया। जब आग लगी, तो मेरा बायां हाथ जल गया।"
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई