Ahmedabad student Protest: गुजरात के अहमदाबाद में 8वीं के छात्र की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ है। छात्र की हत्या को लेकर परिजनों और सिंधी समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की।
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना 19 अगस्त को अहमदाबाद के खोखरा इलाके में स्थित सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में हुई। बताया जा रहा है कि शुरुआत में दो बच्चों के बीच मामूली झगड़ा हुआ था। इस दौरान 8वीं कक्षा के एक छात्र ने बहस के बाद 10वीं कक्षा के एक छात्र को चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।
अभिभावकों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया और सड़क जाम कर दी। छात्र की मौत आक्रोशित परिजन और अन्य लोग स्कूल परिसर में जमा हो गए। जिससे माहौल तनावपूर्ण बन गया। इस दौरान स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाया और 'न्याय' मिलने तक छात्र का शव लेने से इनकार कर दिया। साथ ही गुस्साई भीड़ स्कूल से बाहर आकर सड़क पर बैठ गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस भी स्कूल पहुंच गई। हालांकि, इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच काफी देर तक हाथापाई हुई। गुस्साई भीड़ स्कूल में भी घुस गई और स्कूल स्टाफ के साथ हाथापाई की।
प्रदर्शनकारियों ने प्रिंसिपल और स्कूल प्रशासन के खिलाफ FIR दर्ज करने मांग की है। साथ ही स्कूल की मान्यता रद्द करने और बुलडोजर कार्रवाई की भी मांग की। फिलहाल, आरोपी छात्र पुलिस हिरासत में है। खोखरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल