लखनऊः यूपी की प्रदेश सरकार द्वारा आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के परिसर में एग्रो टूरिज्म सेंटर को बढ़ावा देने के लिए डेढ़ करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गयी है। एग्रो टूरिज्म सेंटर निर्माण प्रदेश सरकार की एक उल्लेखनीय पहल है। इससे कई जिलों को लाभ मिलेगा। लखनऊ के लिए भी यह मददगार साबित होगा।
कृषि पर्यटन एक प्रकार का वाणिज्यिक उद्यम है, जो कृषि उत्पादन तथा उसके प्रसंस्करण को पर्यटन से जोड़ता है। इससे आगंतुकों को खेत या अन्य कृषि व्यवसाय की ओर आकर्षित किया जा सके। इसका उद्देश्य आगंतुकों को स्थानीय कृषि उत्पादों के विषय में शिक्षित करना है। साथ ही खेती से किसानों के लिए आय उत्पन्न करना है। कृषि निदेशालय लखनऊ ऐसे तमाम प्रयास कर रहा है, प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार हो।
धीरे-धीरे गर्मी चरम पर पहुंच रही है। हर साल सरकार तालाबों में पानी भरने के लिए बड़ा धन खर्च करती है। इसके लिए नहर और नदी के अलावा सरकारी तालाबों का उपयोग किया जाता है। तालाबों में नमी होने से इसके किनारों पर घास उग आती है और पशुओं के लिए यह चारे के काम आता है। इस पानी से पशु नहाते हैं। तमाम बेसहारा पशु इसे पीकर प्यास बुझाते हैं। गर्मी कम करने में भी यह सहायक होता है। इसीलिए सरकार की ओर से इस बार भी तालाबों के भरने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। लखनऊ जिले के कई तालाबों में जल्द ही पानी भरा जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह