Agra Road Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ़्तार बेकाबू कार ने एक घर के बाहर बैठे लोगों को कुचल दिया, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार नगला पुरी में एक परिवार ने गुरुवार को अपने एक सदस्य को खो दिया। शुक्रवार को मृतक का परिवार और कुछ शोक संतप्त लोग घर के बाहर बैठे थे। रात करीब 10 बजे एक तेज रफ़्तार टाटा नेक्सन कार (Nexon Car ) बेकाबू होकर उनमें जा घुसी। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
हादसे की सूचना मिलने पर न्यू आगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार चालक को घेर लिया, लेकिन पुलिस ने उसे भीड़ से सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही और तेज गति के कारण हुई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग इस घटना से बेहद नाराज हैं और सड़क सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल