Agniveers Reservation UP Police: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान किया। सीएम योगी ने यूपी पुलिस में अग्निवीरों के लिए आरक्षण देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार रिटायरमेंट अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देगी। सीएम का यह फैसला न केवल युवाओं को सेना में सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि उनका भविष्य भी सुरक्षित करेगा।
इस मौके पर सीएम योगी ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की भी सराहना की। उन्होंने आगे कहा, हमारी सरकार सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव रखती है। इसलिए हमने निर्णय लिया है कि अग्निवीर के रूप में देश की सेवा करने वाले सैनिकों को सेवानिवृत्ति के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही सीएम योगी ने सुझाव दिया कि सैनिकों के बलिदान को सम्मान देने के लिए हर जिले में युद्ध स्मारक बनाए जाने चाहिए, ताकि नई पीढ़ी को प्रेरणा मिले।
सीएम योगी ने देश की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सेना के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए भारतीय सेना ने अपनी ताकत और बहादुरी का परिचय दिया। हमारे वीर जवानों ने सिर्फ़ 22 मिनट में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह करके उसे सबक सिखाया।"
लखनऊ के शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा, "कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, सभी परिवार, पूर्व सैनिक और सभी वर्गों के नागरिक एक साथ आए हैं क्योंकि पूरा देश भारत माता की रक्षा करने वाले हमारे साहसी सैनिकों की बहादुरी और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।" मुख्यमंत्री ने 1965 और 1971 के युद्धों में सैनिकों के बलिदान को भी याद किया। उन्होंने कहा, "उन वीर सैनिकों की यादें आज भी हमें प्रेरित करती हैं। हमें अपने आस-पास उन सैनिकों को याद रखना चाहिए जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।"
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई