लखनऊः लखनऊ के रेसीडेंसी के सामने स्थित ऐतिहासिक कारगिल पार्क में बने सैनिकों की प्रतीकों को लेकर सोशल मीडिया पर हाल ही में एक चर्चा तेज हो गई थी। कुछ लोगों द्वारा यह कहा जा रहा था कि प्रतीकों पर लगी बंदूकें गायब हो गई हैं। इस खबर से जनमानस में भ्रम की स्थिति बन गई थी। नगर निगम प्रशासन ने इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत स्थिति का जायज़ा लिया। अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने स्पष्ट किया कि पार्क में बीते दिनों सौंदर्यीकरण एवं मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था।
पार्क के केयर टेकर द्वारा प्रतीकों से बंदूकें हटाकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया था। उन्होंने बताया कि यह कदम सुरक्षा की दृष्टि से उठाया गया था, ताकि मरम्मत के दौरान कोई क्षति न हो। अब मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है और सभी बंदूकें पुनः सैनिकों के प्रतीकों पर लगा दी गई हैं। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि कारगिल पार्क नगर निगम की देखरेख में है और समय-समय पर इसकी सफाई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाता है। नगर निगम प्रशासन ने यह भी आग्रह किया है कि शहरवासी कारगिल पार्क जैसे वीरता के प्रतीक स्थलों की गरिमा बनाए रखें और सार्वजनिक संपत्तियों का संरक्षण करें। यह स्थल हमारे देश के शहीदों की याद में बना है, जिसे सम्मान देना हम सबका दायित्व है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई