अयोध्या। आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर नगर निगम में ताजिया दारान कमेटी व मोहर्रम कमेटी का प्रतिनिधि मण्डल ताजिया दारान कमेटी के सचिव मोनू मिर्जा के नेतृत्व में अपर नगर आयुक्त से मिला मोहर्रम से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कमेटी अध्यक्ष हैदर मेहंदी नें बताया कि बारिश का सीजन शुरू हो गया है कई स्थानों पर जल भराव हो जाता है स्ट्रीट लाइटें खराब हैं और जल निकासी की व्यवस्था भी दयनीय है। वही कमेटी के सचिव मोनू मिर्जा ने बताया कि शहर के कई इलाकों में सड़कों की हालत खराब है और गड्ढों में पानी भर जाने के कारण ताजिया निकालने और दफनाने में परेशानी होती है। विशेष रूप से जहां ताजिया दफन किया जाता है, वहां भी भारी जलभराव की स्थिति रहती है जिससे धार्मिक परंपराएं निभाने में कठिनाई होती है।
आज अन्य समस्याओं को लेकर अपर नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की मांग की गयी है उन्होंने बताया कि अपर नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि मोहर्रम से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सम्मानपूर्वक मनाया जा सके इस अवसर पर ताजिया दारान कमेटी मोहर्रम कमेटी के सदस्य में मिर्जा सादिक हुसैन मिर्जा राशिद हुसैन उपाध्यक्ष वसीम हैदर जुग्गू शबरेज मिर्जा आसिफ नवाब पार्षद सलमान हैदर पार्षद नौशाद अहमद तोहिद सलमान दिलशाद मकसूद अहमद मौजूद रहे.
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल