Disha Patani House Firing: उत्तर प्रदेश के बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के पिता और सेवानिवृत्त सीओ जगदीश पाटनी के घर पर बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित उनके आवास पर तड़के करीब साढ़े तीन बजे गोलीबारी हुई, जिससे परिवार दहशत में है। घटनास्थल के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जांच तेज कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया, "गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब साढ़े तीन बजे सेवानिवृत्त सीओ जगदीश पाटनी के आवास पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। एसपी सिटी तुरंत एसओजी और सर्विलांस टीमों के साथ मौके के लिए रवाना हुए। घटना की पुष्टि होने के बाद, शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है।"
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और हमलावरों की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी। कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए घटना की जिम्मेदारी ली है। गोदारा ने दावा किया कि यह हमला दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी द्वारा प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्ध महाराज पर की गई कथित टिप्पणी का बदला है। पोस्ट में लिखा है कि खुशबू की टिप्पणी से आहत होकर यह कदम उठाया गया।
खुशबू पाटनी पहले ही सोशल मीडिया पर माफी मांग चुकी हैं, लेकिन गोदारा ने इसे नजरअंदाज करते हुए हमले की जिम्मेदारी ले ली। रोहित गोदारा का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से माना जा रहा है, जो हाल ही में राजस्थान पुलिस की छापेमारी के बाद सुर्खियों में आया था। दिशा पटानी का पैतृक घर बरेली के सिविल लाइंस स्थित चौपला के पास है, जहां जगदीश पटानी अपने परिवार के साथ रहते हैं। दिशा की बड़ी बहन खुशबू भारतीय सेना में मेजर रह चुकी हैं और परिवार सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। अप्रैल 2025 में खुशबू ने एक लावारिस बच्ची को खंडहर से बचाया था, जिसकी खूब तारीफ हुई थी। परिवार के लोग इस घटना से सदमे में हैं। पुलिस ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। एसपी आर्य ने कहा कि बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह