श्रीगंगानगर : श्रीगंगानगर में नशा मुक्त अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने की। बैठक के दौरान नशे के कारोबार के खिलाफ प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाने की बात की गई, साथ ही आमजन से भी नशे के कारोबार की सूचना प्रशासन को देने की अपील की गई।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बैठक में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे में प्रयुक्त दवाओं की नियमित जांच की जाए और मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसके अलावा, औषधि नियंत्रक विभाग को निर्देश दिए गए कि सभी खुदरा विक्रेता एनडीपीएस दवाओं की बिक्री के बाद पर्ची पर मोहर लगाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे की दवाओं की बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने यह भी कहा कि जर्जर और खाली भवनों का उपयोग नशे से जुड़ी गतिविधियों के लिए नहीं होने दिया जाए और पुलिस द्वारा किरायेदारों का भौतिक सत्यापन नियमित रूप से किया जाए।
इसके अलावा, नशा छोड़ने वाले व्यक्तियों के इलाज और उनके फॉलोअप की व्यवस्था मजबूत करने की भी बात की गई। बैठक में नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन पर भी जोर दिया गया। जिला कलक्टर ने सभी विभागों और समाज के संगठनों से इस अभियान में सहयोग की अपील की और कहा कि यह कार्य सबकी साझी जिम्मेदारी है। बैठक में एडीएम सतर्कता श्रीमती रीना, जिला परिषद सीईओ गिरधर, एएसपी रामेश्वर लाल, सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला सहित अन्य अधिकारी और एनसीबी के आशुतोष वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह