रामपुरः रामपुर नगर स्थित राजकीय राजा इंटर कॉलेज में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल ने किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षण संस्थान में उपस्थित सभी बच्चों का मार्गदर्शन किया तथा लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर मार्ग प्रशस्त करने तथा उन्हें सफल बनाने का माध्यम है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के प्रति सजग रहने तथा अपनी उपस्थिति 80 प्रतिशत से अधिक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्र इसका पालन नहीं करता है तो उसके स्थान पर अन्य छात्रों को मौका दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कोचिंग में बेहतर शिक्षा देने के लिए अनुभवी शिक्षकों की तैनाती की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि इस योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 में कुल 168 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया गया है, जिसमें 80 छात्र-छात्राओं का चयन सिविल सेवा परीक्षा, 41 छात्र-छात्राओं का नीट यूजी तथा 47 छात्र-छात्राओं का चयन अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अभ्युदय कोचिंग से चयनित रामपुर जिले के छात्र-छात्राओं को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई