रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान आत्मनिर्भर भारत अभियान के संकल्प को साकार करेगा। इसीलिए, 25 दिसंबर तक भाजपा की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जाएगा। जिसमें लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस बावत उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।
राम विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। अब इसमें भाजपा की ओर से भी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जाएगा। 25 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी व्यापारियों और उद्यमियों को जागरूक करेंगे कि वो स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें और जनता के बीच जाकर भी प्रेरित किया जाएगा कि वो अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करें।
इसके लिए घर-घर संपर्क अभियान भी शुरू किया जाएगा। मंडल स्तर से लेकर विधानसभा और लोकसभा स्तर पर सम्मेलन होंगे। यही नहीं उच्च कोटि के स्थानीय उत्पादों को प्रमोट भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश को आर्थिक शक्ति बनाने में सभी को अपने-अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे। एक परिवार बनकर हम सभी को प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करना होगा, ताकि विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था को प्रथम स्थान पर लाया जा सके। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, मोहन कुमार लोधी, जगपाल सिंह यादव, विकास दीक्षित, अर्जुन रस्तोगी, अजीत गौतम, धर्मवीर यादव, प्रदीप गुप्ता, विक्रम सिंह, ऋषभ ठाकुर, आकाश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार