AAP संकल्प शिविर मेरठ 2025 : पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में अपने पैर जमाने की कवायद में आम आदमी पार्टी ने मेरठ में एकदिवसीय संकल्प शिविर का आयोजन किया। इस संकल्प शिविर की अगुवाई खुद राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह कर रहे थे। सिंह ने अपने जोशीेले अंदाज में कार्यकर्ताओं को न केवल प्रेरित करने का काम किया बल्कि आने वाले जिला पंचायत चुनावों में ‘पूरे दमखम’ से उतरने के लिए कमर कसने का आह्वान भी किया।
संजय सिंह ने अपने संबोधन में डॉ. राममनोहर लोहिया के सामाजिक व आर्थिक विचारों को बताते हुए भाजपा सरकारों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने दिल्ली की अपनी पूर्व सरकार के बारे में कहा कि केजरीवाल सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर जो कार्य किए हैं, उनकी मिसाल आज भी पूरे देश में आज भी दी जाती है। संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार की तरह ही अब वही जनहितकारी राजनीति उत्तर प्रदेश में भी लाने का संकल्प पार्टी ने लिया है।
संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “वे सिर्फ मंदिर-मस्जिद, हिन्दू-मुस्लिम और सामाजिक ध्रुवीकरण की सियासत करते हैं, जबकि आम आदमी पार्टी जनता के मुद्दों की बात करती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की जिन राज्यों में सरकार हैं वहां ‘भ्रष्टाचार बचाओ अभियान’ ही असल एजेंडा बन चुका है। इसका जवाब उत्तर प्रदेश की जनता भविष्य में आने वाले चुनावों में ज़रूर देगी।
शिविर में सोशल मीडिया के जरिए अपनी अलग पहचान बना चुके शिक्षक और पार्टी नेता अवध ओझा ने अपने विशेष अंदाज़ में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार की तुलना ‘मैक्सिको मॉडल’ से की। उन्होंने कहा कि आज हर संस्थान का नियंत्रण एक ही व्यक्ति पास है। ओझा ने आज की मीडिया की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने चुनाव में धनबल के बढ़ते प्रभाव और शिक्षा व्यवस्था में निजी माफियाओं की बढ़ती पहंुच जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
अवध ओझा ने कहा कि “यूपी में सरकारी स्कूलों की दुर्दशा और शिक्षा के बाजारीकरण से प्रदेश का भविष्य खतरे में दिखाई दे रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नेता या तो सदन में दिखेगा, या फिर सड़कों पर लेकिन चुप नहीं बैठेगा।
कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व विधायक दिलीप पांडेय और प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विपिन पाठक ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की उपयोगिता और उसके प्रभावशाली उपयोग पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को सोशल मीडिया के हर मंच पर मजबूती से उठाना आज की सियासी ज़रूरत है और इसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
शिविर के समापन पर पश्चिमी प्रांत के प्रभारी एडवोकेट सोमेन्द्र ढाका ने संगठन विस्तार और जनसंघर्ष की सियासत पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि “पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर जिले में जहां भी प्रशासनिक अन्याय या उत्पीड़न हो रहा है, वहाँ आप पार्टी जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी और संघर्ष करेगी।
यह एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर न केवल पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मज़बूत करने का मंच बना, बल्कि यह भी स्पष्ट कर गया कि आम आदमी पार्टी आने वाले स्थानीय चुनावों को सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि एक व्यापक जनआंदोलन के रूप में देख रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा