AAP Workers' Conference : आम आदमी पार्टी (आप) के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि यूपी पिछले 75 सालों से जाति-धर्म की राजनीति के जाल में उलझ कर रह गया है। यूपी को जाल से बाहर निकालना पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी जिला पंचायत चुनावों में आप पूरे दमखम से लड़ेगी।
संजय सिंह ने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा इन तीनों महत्वपूर्ण मोर्चों पर सरकार पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने हाल ही में घटी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आगरा के एक मंदिर में 5 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी और सहारनपुर में छेड़खानी से तंग आकर एक लड़की द्वारा जहर खाने जैसी घटनाएं योगी सरकार के महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलती हैं।
संजय सिंह ने गौरक्षा के नाम पर होने वाली हिंसा पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि फर्जी मामलों में लोगों को खुलेआम पीटना कानून-व्यवस्था का मजाक बनाने को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने अलीगढ़ में 25 मई को चार लोगों को गौमांस ले जाने का झूठा आरोप लगाकर जानवरों की तरह पीटे जाने की घटना का उदाहरण दिया।
संजय सिंह ने एक विवादित बयान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा सरकार पर वन नेशन, वन हसबैंड योजना के तहत प्रधानमंत्री मोदी के नाम का सिंदूर घर-घर भेजने और उसके प्रचार की तैयारी करने का तंज कसा। उन्होंने सवाल उठाया, क्या मोदी चाहते हैं कि देश की सभी महिलाएं उन्हें अपना पति मान लें? यह कैसी मानसिकता है? आप नेता ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पहले से देना भारत, भारतीय सेना और भारत माता के साथ गद्दारी है। उन्होंने मांग की कि मोदी सरकार सामने आकर इसका जवाब दे कि इतने बड़े ऑपरेशन की सूचना पहले ही पाक को क्यों दे दी गई और क्या मोदी सरकार ने पाक को पहले ही सावधान कर दिया था।
प्रधानमंत्री से तीन सवाल
सांसद संजय सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीन सवाल पूछे-
ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी ने कहा कि संगठन का विस्तार ग्रामीण स्तर तक सदस्यता अभियान चलाकर और रचनात्मक कार्यों के जरिए लोगों को जोड़कर किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में यूपी सहप्रभारी व दिलीप पाण्डेय, विधायक चौ. सुरेंद्र कुमार, अनिल झा, विशेष रवि, सभाजीत सिंह, प्रान्त अध्यक्ष हृदेश चौधरी, दिनेश पटेल वंशराज दुबे, विनय पटेल, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष शीलेंद्र वर्मा, महासचिव धर्मेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष नदीम सिद्दीकी, सिद्धार्थ चतुर्वेदी, नीलम यादव, पंकज अवाना, उदय राज सहित ब्रज प्रांत के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव