AAP Protest on POK Ceasefire : ऑपरेशन सिंदूर के बहाने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को वापस लेने के अवसर को अमेरिका के दबाव के आगे गंवाने और युद्ध विराम लागू करने को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पूरे उत्तर प्रदेश में जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध-प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और पीओके वापस लो जैसे नारों से राजधानी की सड़के गूंज उठी। आप के इस प्रदर्शन को देखते हुए एतिहातन राजधानी पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
आप के तेजरर्रार नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की सहमति से इस प्रदर्शन को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी थी कि आप के इस प्रदर्शन को सफल नहीं होने देंगे। इसलिए लखनऊ के निशातगंज में आयोजित प्रदर्शन से पहले ही जिला अध्यक्ष इरम रिजवी को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इसके अलावा प्रदर्शन को विफल करने के लिए कई आप कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुँचने से पहले ही रोक लिया गया। पुलिस की इतनी मशक्कत के बाद भी कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुँचकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार के फैसले पर नाराज़गी जताई।
आप नेता दिनेश पटेल ने कहा कि जब भारतीय सेना अपने पराक्रम को दिखाते हुए आतंकवादियों के ठिकानों को धूल में मिला रही थी तभी पीएम मोदी ने अमेरिका के दबाव में युद्ध विराम लागू करवा दिया। पटेल ने कहा कि मोदी सरकार के इस कदम से पीओके को पुनः प्राप्त करने का ऐतिहासिक अवसर हाथ से निकल गया। इन सब के अलावा उन्होंने मोदी से सवाल भी पूछा कि आखिर पहलगाम हमले के बाद देश की बेटियों के सिंदूर उजाड़ने वालों को कब मिट्टी में मिलाया जाएगा?
उन्होंने मोदी सरकार पर अमेरिका को खुश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अचानक ही युद्ध विराम की घोषणा से देश में निराशा फैल गई। उन्होंने आगे सोफिया कुरैशी का नाम लिए बगैर कहा कि भाजपा के कई नेता भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं और प्रधानमंत्री मौन साधे हुए हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे नेताओं पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।
प्रदर्शन को लेकर पुलिस की सख्ती भी चर्चा में रही। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिला अध्यक्ष इरम रिजवी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा।
“इरम रिजवी के हाथ में पोस्टर है, भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, पीओके वापस लो। लेकिन यूपी पुलिस एक महिला नेता को ही घर में घुसकर पकड़ रही है। क्या ये योगी आदित्यनाथ की इजाजत से हो रहा है?”
इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश के पूर्व महासचिव दिनेश पटेल, प्रखर श्रीवास्तव (अधिवक्ता विंग), जनक प्रसाद (तिरंगा शाखा), रानी कुमारी, ज्ञान सिंह कुशवाह, बलराम साहनी, संजय मौर्या, धीरज शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में पीओके को भारत में मिलाने और सरकार की कमजोरी पर जवाबदेही तय करने की मांग की।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल