AAP Allegations : लखनऊ- आम आदमी पार्टी (आप) ने आज सोमवार को राजधानी स्थित अपने कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर सूबे की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर और जल शक्ति मिशन में हुए करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने गृहमंत्री अमित शाह द्वारा हाल ही में दिए एक बयान को लेकर उन पर हमला बोला। दुबे ने कहा कि जब शाह ‘गुंडों का राज खत्म’ होने का दावा कर रहे थे, ठीक उसी समय बाराबंकी में एक भयावह घटना हो रही थी, जहां दुष्कर्म में असफल होने पर एक युवक ने पीड़िता के चेहरे पर पेशाब कर दिया।
दुबे ने कहा कि जब मुरादाबाद में जेल के अंदर बैठा हिस्ट्रीशीटर दुष्कर्म पीड़िता पर फायरिंग करवा सकता है, बरेली में किशोरी से छेड़छाड़ और बदायूं में छात्र की हत्या हो सकती है, तो फिर यह कैसी न्याय व्यवस्था है जिसकी सरकार तारीफ कर रही है? आप प्रवक्ता का कहना था कि लखनऊ के हजरतगंज में सिपाही की पिटाई की घटना का हवाला देते हुए कहा कि सत्ता संरक्षित लोगों को कानून का बिल्कुल डर नहीं बचा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता अपराधियों को अपराध की खुली छूट दे देती है।
वहीं आप के प्रांत अध्यक्ष इमरान लतीफ ने जल शक्ति मिशन में हुए घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि योजना की शुरुआत तो बड़े जोरशोर से वादों के साथ हुई थी, लेकिन हकीकत यह है कि ज्यादातर ज़िलों में यह योजना विफल साबित हुई है। लतीफ ने बताया कि प्रदेश में जल टंकियां अधूरी पड़ी हैं, पाइपलाइन का काम अधूरा है और कई जगहों पर टंकियां गिर गईं। लखीमपुर में साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनी टंकी फट चुकी है। इससे किसानों की फसल बर्बाद हो गई और मुआवज़े की मांग करने पर उन्हें मुकदमे की धमकी दी गई।
इमरान लतीफ ने कहा कि सीतापुर में पांच करोड़ से ज्यादा की लागत से बनी पानी की टंकी भी भरभराकर गिर गई। जिसकी वजह से 20,000 से ज्यादा की आबादी पर संकट खड़ा हो गया। लतीफ ने बताया कि सुल्तानपुर में तो भ्रष्टाचार की सारी सीमाओं को ही पार कर दिया। यहां पर लकड़ी की बल्लियों में कंक्रीट डालकर टंकी खड़ी कर दी गई।
आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि जल शक्ति मिशन में हुए घोटालों की निष्पक्ष जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया जाए। इमरान लतीफ ने आरोप लगाया कि इस भ्रष्टाचार में सरकार की मिलीभगत साफ नज़र आती है। लेकिन केवल छोटी मछलियों पर दिखावे की कार्रवाई करके बड़े घोटालेबाजों को बचाने की साजिश रची जा रही है। पार्टी ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पूरी योजना को पारदर्शी बनाया जाए।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल