Aam Aadmi Party Uttar Pradesh : आम आदमी पार्टी (AAP) उत्तर प्रदेश ने अपनी विधि प्रकोष्ठ के विस्तार और संगठन को मज़बूती देने के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक पुनर्गठन की स्वीकृति प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कर दी गई थी, जबकि विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव (लखनऊ, हाईकोर्ट) ने इसे लागू किया।

इस विस्तार के तहत, पार्टी ने कई ज़िम्मेदार और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियाँ सौंपीं हैं। विशेष रूप से, एडवोकेट मोहम्मद आसिफ नगरामी (लखनऊ) को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है। नगरामी लंबे समय से आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और पार्टी की नीतियों को जमीन स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनकी यह नियुक्ति पार्टी के लिए एक सशक्त कदम है, जिससे पार्टी का विधि प्रकोष्ठ और भी मजबूत होगा।
विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव ने इस अवसर पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, ष्आम आदमी पार्टी का विधि प्रकोष्ठ हमेशा से न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमें विश्वास है कि नई टीम पार्टी के सिद्धांतों को मजबूती से आगे बढ़ाएगी और संगठन को और भी प्रभावी बनाएगी। यह संगठनात्मक विस्तार उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के विधि प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब पार्टी की विधि टीम और अधिक मजबूत हो जाएगी, जो पार्टी के दृष्टिकोण और नीतियों को न्यायिक और संवैधानिक दृष्टिकोण से ज़्यादा प्रभावी तरीके से लागू कर सकेगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह