IND vs PAK: आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारत बनाम पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का कड़ा विरोध किया है। शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी क्रिकेटर का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने किया। उनके साथ बुराड़ी विधायक संजीव झा, कोंडली विधायक कुलदीप कुमार, किराड़ी से पूर्व विधायक ऋतुराज झा, जंगपुरा से पूर्व विधायक प्रवीण देशमुख और युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलकर देश के शहीदों का अपमान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कश्मीर में भारतीय नागरिकों का खून बहाया और कई महिलाओं को विधवा बना दिया। ऐसे में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना पूरी तरह से गलत है।
सौरभ भारद्वाज ने पाकिस्तानी क्रिकेटर द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट का भी जिक्र किया। भारद्वाज ने इसे "भारत की महिलाओं का अपमान" करार देते हुए कहा कि यह पाकिस्तान की "घृणित मानसिकता" को दर्शाता है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "खून और खेल साथ-साथ नहीं चल सकते। जब पाकिस्तान ने हमारे भाई-बहनों का खून बहाया है, तो उनके साथ क्रिकेट खेलना शहीदों की शहादत का सौदा करने जैसा है।"
प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि आम आदमी पार्टी उन बार और क्लबों का भी विरोध करेगी जो भारत-पाकिस्तान मैच का प्रसारण करेंगे। उन्होंने देशवासियों और क्रिकेट प्रेमियों से इस मैच का बहिष्कार करने और पाकिस्तान के खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल