अयोध्याः उत्तर प्रदेश में 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ "ढपोरशंखों को जगाओ शंख बजाओ, स्कूल बचाओ अभियान" चलाकर धर्मपुर मिर्जापुर अयोध्या में कड़ा विरोध दर्ज कराया।
जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि योगी सरकार 27308 शराब की दुकानें खोलकर 27000 सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है, आम आदमी पार्टी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी, इसलिए आप प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह के आह्वान पर योगी सरकार के इस तुगलकी फरमान के खिलाफ संघर्ष करने के लिए सड़कों पर उतरी है।
जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने आगे कहा कि इससे साफ है कि सरकार की प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा नहीं है। जबकि आम आदमी पार्टी यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा- "यह डबल इंजन की नहीं, बल्कि ढपोरशंखों की सरकार है, जो बच्चों को अनपढ़ रखना चाहती है।" इसलिए अब समय आ गया है कि जनता उठ खड़ी हो और इन ढपोरशंखों को जगाए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी द्वारा जारी नंबर 75 0004 0004 पर मिस्ड कॉल देकर आप भी इस क्रांति का हिस्सा बन सकते हैं और इन बच्चों को वापस स्कूल भेज सकते हैं। इस विरोध प्रदर्शन में महासचिव सुनील मौर्य, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विद्या वर्मा, कोषाध्यक्ष दिलीप वर्मा, संजय पाठक, नीलेश चतुर्वेदी, स्वर्णिम वर्मा समेत कई लोग शामिल हुए।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार