लखनऊः नगर निगम से होने वाली विकास योजनाओं और आगामी मानसून सीजन की तैयारियों के संबंध में बीते दिन एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता शहर की महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। इसमें नगर आयुक्त गौरव कुमार के अलावा सभी अपर नगर आयुक्त, सीएफएओ, जीएम जलकर, चीफ इंजीनियर (सिविल), चीफ इंजीनियर (आरआर) भी उपस्थित रहे। महापौर ने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से उनके विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने विशेष रूप से आगामी मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए ड्रेनेज सिस्टम, जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान और उनकी समय पर सफाई पक्की करने पर जोर दिया। महापौर ने कहा कि मानसून से पहले सभी नालों और जल निकासी व्यवस्था की पूरी तरह से सफाई की जाए। इससे शहर में जलभराव की समस्या नहीं होगी। शहरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर विभाग को समन्वय बनाकर कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड में जाकर किए जा रहे कार्यांकी निगरानी करें। कहीं भी लापरवाही मिलने पर त्वरित कार्रवाई करें।
महापौर ने विशेष रूप से शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर चिंता जताई और कहा कि सफाई व्यवस्था को और सही बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि नियमित रूप से कूड़ा निस्तारण, सड़कों की सफाई तथा सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जनभागीदारी अभियान चलाने पर भी बल दिया। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बैठक में कहा कि सभी विभागों को पहले से ही निर्देशित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आगामी दो सप्ताह में मानसून से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रमुख नालों की सफाई, मशीनों की मरम्मत, कर्मचारियों की तैनाती के अलावां जरूरी काम किए जा रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह