Bhadohi hospital inspection: भदोही में सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने जिला मुख्यालय स्थित महाराजा चेतसिंह राजकीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि अस्पताल में तैनात कुल 18 चिकित्सकों में से 14 चिकित्सक ड्यूटी से नदारद थे। जिलाधिकारी के अचानक पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। एक तरफ जहां मरीज पर्चियां कटवाकर इलाज का इंतजार करते नजर आए, वहीं अधिकतर चिकित्सक अपनी अपनी सीटों से गायब थे। इस दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी सेवा, दवाखाना और अस्पताल परिसर का भी निरीक्षण किया, जहां गंदगी और ढेरों अव्यवस्थाएं पाई गईं। जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की लापरवाही तथा समय पर ड्यूटी पर न पहुंचने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर औचक निरीक्षण किया गया और पाया गया कि समस्याएं वाकई गंभीर हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों से बातचीत की। मरीजों और उनके तीमारदारों ने जिलाधिकारी को बताया कि चिकित्सक अस्पताल की बजाय बाहर के मेडिकल स्टोर्स की दवाइयाँ लिखते हैं।
कुछ मरीजों ने आरोप लगाया कि सरकारी चिकित्सक प्राइवेट क्लीनिक में इलाज के लिए बाध्य करते हैं। परिस्थिति देखकर जिलाधिकारी का रवैया काफी सख्त नजर आया। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अनुपस्थित चिकित्सकों और लापरवाह स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अस्पताल परिसर में गंदगी के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों को भी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने निर्देश दिए कि सभी दोषी चिकित्सकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए और भविष्य में सरकारी अस्पतालों में सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह