रामपुरः आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में राजकीय रज़ा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर में चल रहे 10 दिवसीय योग कार्यक्रम के अंतर्गत योग संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ जागृति मदान धींगरा ने किया।
योग के प्रभाव और महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य धींगरा ने कहा कि योग चित्र वृत्ति निरोध अर्थात मन की चंचल वृत्तियों का संयम ही योग है। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य के अस्थिर मन को एकाग्र करने में सहायक होता है।
शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी डॉ मुजाहिद अली ने कहा कि योग को किसी धर्म विशेष से नहीं जोड़कर देखा जाना चाहिए। योग सर्वधर्म समभाव की सीख देता है। उन्होंने कहा कि योग को अपने दैनिक जीवन का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ सैयद अब्दुल वाहिद शाह ने कहा कि योग नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकारात्मक ऊर्जा संचित करने का माध्यम है। इस अवसर पर डॉ सोमेंद्र सिंह, डॉ लोकेश कुमार, डॉ नितिन कुमार त्यागी एवं अन्य प्राध्यापको सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह