विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल, रिकार्ड तोड़ बंगाल मे किसको नफा किसको चोट

खबर सार :-
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को समाप्त हो गई है। इसके साथ ही सभी विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल के नतीजे सामने आए है. चलिए जानते हैं, एक्जिट पोल के नतीजे किसके पलड़े में भारी है।

विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल, रिकार्ड तोड़ बंगाल मे किसको नफा किसको चोट
खबर विस्तार : -

 Exit poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को समाप्त हो गई है, जिसके साथ चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में मतदान पूरा हो चुका है। मतदान के साथ ही सभी विधानसभा चुनाव एक्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं। इन सभी राज्यों की मतगणना 4 मई को होगी।

क्या है एक्जिट पोल के नतीजे

पश्चिम बंगाल को लेकर कई एक्जिट पोल के अपने अनुमानित नतीजे सामने आए हैं। 249 विधानसभा सीट वाले राज्य में बहुमत के लिए 148 सीट की आवश्यकता है। चाणक्य स्ट्रेटेजी एक्जिट पोल में टीएमसी को 140 में 130 और भाजपा को 160 में 150 और अन्य को 10 में से 6 सीटें मिली है। एक अन्य एक्जिट पोल मैटराइज में टीएमसी को 140 में 125 और बीजेपी को 161 में 146 बाकी अन्य को 10 में से 6 मिली है। वहीं पीपल्स पल्स एक्जिट पोल में टीएमसी को 187 में 177, भाजपा को 110 में से 95, कांग्रेस को 3 में से केवल 1 और अन्य को 0 सीट मिली है।

ज्यादातर एक्जिट पोल में किसकी बढ़त

बात करें असम की तो वहां 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। असम में कुल विधानसभा सीट 126 हैं, जबकि राज्य में बहुमत का आंकड़ा केवल 64 है। ज्यादातर एक्जिट पोल में बीजेपी की बढ़त देखने को मिली है। एक्सिस माय इंडिया एक्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 100 में से 88 और कांग्रेस गठबंधन को 36 में से 24 जबकि अन्य को 3 में से 0 मिले हैं। मैट राइज एक्जिट पोल भाजपा गठबंधन को 95 में से 85 और कांग्रेस को 32 में से 25 सीट और अन्य को 12 में से 6 सीट मिली है।जेवीसी  एक्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 101 सीटों में 88, कांग्रेस को 33 में से 23 और अन्य को 5 में से 2 सीट मिली है। पोल डायरी एक्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 101 में से 86, कांग्रेस को 26 में से 15 और अन्य को 7 में से 3 सीटें मिली हैं।

पिछले चुनाव के एक्जिट पोल 

वहीं अगर बात करें 2021 के एक्जिट पोल की तो पश्चिम बंगाल चुनाव में कुल 294 सीटें थी। एक्जिट पोल में इस साल की तरह भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। कई एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को बढ़त मिली थी। लेकिन नतीजों के परिणाम इससे बिल्कुल उलट आए। ममता बनर्जी टीएमसी को भारी मत से जीत हासिल मिली थी।

 

अन्य प्रमुख खबरें