NRHM Action: एनआरएचएम घोटाले के आरोपी, कांग्रेस पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव लखनऊ में गिरफ्तार
खबर सार :-
लखनऊ में पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को आय से अधिक संपत्ति पाये जाने के कारण गिरफ्तार कर लिया है। दस दिन पहले ही विजिलेंस टीम ने बलरामपुर में दवा व चिकित्सा उपकरणों की खरीद के मामले में घोटालेबाजी को लेकर एफआईआर दर्ज की थी।
खबर विस्तार : -
NRHM Action: बहराईच के पयागीपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानेन्द्र प्रताप को विजिलेंस टीम द्वारा बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ साल 2021 में एनआरएचएम घोटाले से प्रभावित रहे देवीपाटन मंडल के बलरामपुर जिले में वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप सामने आने पर केस दर्ज किया गया था। इस बार जांच में पाया गया कि विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित की थी।
कांग्रेस पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव गिरफ्तार
कांग्रेस पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के खिलाफ धारा 13 (1) बी सपठित धारा 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत संगीन अपराध मानते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है और विजिलेंस मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच में पता चला कि अपने कार्यकाल में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के अलावा पूर्व विधायक के खिलाफ यूपी सतर्कता अधिष्ठान में अन्य तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। टीम इससे जुड़ी हर चीज के बारे में पूछताछ कर रही है और इससे संबंधित सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है। वर्ष 2017 से 2018 और 2021 से 2022 के बीच बलरामपुर में एनआरएचएम घोटाले के आरोप लगे हैं। इसके साथ ही गोंडा में भी एनआरएचएम घोटाले से संबंधित आरोप लगे है।
बाकियों के खिलाफ जांच जारी
सूत्रों के मुताबिक पूर्व विधायक और अन्य के खिलाफ एनआरएचएम घोटाले से संबंधित आरोपों को लेकर यूपी विजिलेंस की जांच लंबे समय से हो रही थी। जांच में सामने आए आकड़ों के आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। लंबे समय से चल रही कार्रवाई में आखिरकार बुधवार को पूर्व विधायक की गिरफ्तारी हो गई। विजिलेंस टीम के मुताबिक मामले से जुड़े बाकी लोगों के खिलाफ भी जांच की जा रही है।
अयोध्या सेक्टर में एनआरएचएम घोटाला
इसके अलावा साल 2025 में भी अयोध्या सेक्टर में भी एनआरएचएम घोटाले से संबंधित एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच एजेंसियो के मुताबिक इन सभी मामलों में साक्ष्य संकलन कर पूछताछ की कार्रवाई कर रही है। विजिलेंस टीम के अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ दर्ज सभी मामलों में विधिक कार्रवाई कर रही है इसके साथ ही एनआरएचएम घोटाले से जुड़े बाकी पहलुओं की भी जांच कर रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
भाजपा में शामिल होते ही युजवेंद्र चहल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
2026-11-22
-
बीजेपी के "राधे-राधे, कमल खिला दे" नारे पर सियासी संग्राम तेज
2026-11-22
-
मुलायम सिंह के मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बयान को किया याद
2026-11-22
-
ओडिशा विधानसभा के भीतर सियासती ड्रामा, चर्चा के लिए आत्मदाह की चेतावनी
2026-11-20
-
Rajasthan पंचायत चुनावों के लिए 37 districts में मतगणना जारी
2026-11-20
-
बालासाहेब ठाकरे के अपमान पर मुंबई मनपा में हंगामा, दिनभर रही गहमागहमी
2026-11-18
-
DELHI में 8976 करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम जारी
2026-11-18
-
यूपी में भाजपा हैट्रिक के साथ बनाएगी नया रिकॉर्ड- सीएम यगी
2026-11-18
-
शिवसेना (यूबीटी) ने सीएम फडणवीस, केंद्र और चुनाव आयोग पर साधा निशाना
2026-11-17
-
एसआईआर प्रक्रिया पर संजय सरावगी ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना
2026-11-17
-
मोहब्बत की दुकान थमा गए थे बड़े नेता, भाजपा की सदस्यता लेने चले गए कार्यकर्ता
2026-11-16
-
'इंडिया ब्लॉक' ने चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा
2026-11-16
-
जनगणना के सटीक आंकड़ों से बनेगी प्रदेश के विकास की कार्ययोजना
2026-11-16
-
दलित समाज करने जा रहा इनका सफाया, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला
2026-11-15
-
Jaipur नगर निगम में घमासान, Mayor के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा
2026-11-15