Assam Election Exit Polls : असम विधानसभा चुनाव के लिए सभी 126 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान संपन्न हुए थे। अब, 4 मई को नतीजों का इंतजार है। इसी बीच, असम की जोरदार सियासी लड़ाई को लेकर बुधवार को कई एग्जिट पोल के रूझानों में भाजपा की तीसरी बार सत्ता में वापसी दिखाई गई है।
असम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, 126 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी 63 सीटों के मुकाबले भाजपा को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में कोई सीट जाती नहीं दिख रही है।
मैटराइज के एग्जिट पोल की बात करें तो इसमें भी भाजपा गठबंधन को मजबूत स्थिति में दिखाया गया है। इस सर्वे के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 85 से 95 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस गठबंधन को 25 से 32 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को 6 से 12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त दिखाई गई है। इसके सर्वे में भाजपा गठबंधन को 68 से 72 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस गठबंधन को 22 से 26 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 7 से 15 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है। जेवीसी के एग्जिट पोल में भी असम में भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। सर्वे के अनुसार, भाजपा गठबंधन को 88 से 101 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस गठबंधन को 23 से 33 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 2 से 5 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है।
पी-मार्क के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 82 से 94 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस गठबंधन को 30 से 40 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 1 से 5 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है। पोल डायरी के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 86 से 101 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस गठबंधन को 15 से 26 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जाने का अनुमान जताया गया है। वोटवाइब के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को 90 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस गठबंधन को 23 से 33 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 0 से 6 सीटें जाने की संभावना जताई गई है।
अगर इस विधानसभा चुनाव की बात करें तो असम में कुल 2,49,58,139 मतदाता थे। इनमें 5.75 लाख से अधिक फर्स्ट टाइम वोटर्स थे। इस चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में उतरे, जिनकी किस्मत ईवीएम में बंद हुई। मुख्य मुकाबला भाजपा नीत एनडीए और कांग्रेस गठबंधन के बीच रहा। मतदान प्रतिशत की बात करें तो असम में इस बार रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई। राज्य में कुल मतदान 85.38 प्रतिशत रहा, जो अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत माना जा रहा है।
आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने ज्यादा मतदान किया। पुरुषों का मतदान 84.80 प्रतिशत, महिलाओं का 85.96 प्रतिशत और थर्ड जेंडर मतदाताओं का मतदान 36.84 प्रतिशत दर्ज किया गया। यहां आपको बता दें कि एग्जिट पोल से जुड़े आंकड़ें अंतिम नहीं हैं। सही नतीजों की जानकारी 4 मई को मतगणना के बाद सामने आ सकेगी। उसी दिन पता चलेगा कि असम में किसकी सरकार बनने जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-13
संजय राउत के बयान पर प्रदीप भंडारी का पलटवार, बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का अपमान
2026-06-13
ममता बनर्जी की हार पर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- वे हार नहीं सकतीं, मामले की जांच जरूरी
2026-06-13
दिल्ली में नितिन नवीन लेंगे पंजाब भाजपा नेताओं की बैठक, संगठन को मजबूती देने पर होगा जोर
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-11
टीएमसी कांग्रेस में होगी विलय? कांग्रेस महासचिव ने दी पूरी जानकारी, INDIA गठबंधन पर कही ये बात
2026-06-11
2026-06-11
Prakash Chik Baraik: TMC को तगड़ा झटका, एक और राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा
2026-06-11
2026-06-11
NRHM Action: एनआरएचएम घोटाले के आरोपी, कांग्रेस पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव लखनऊ में गिरफ्तार
2026-06-10
UP News: सपा-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, अजय राय के बयान पर उदयवीर का पलटवार
2026-06-10
US-Iran तनाव पर रूस की बड़ी चेतावनी: ‘संयम बरतें, वरना पश्चिम एशिया में भड़क सकता है बड़ा संकट’
2026-06-10
टीएमसी और कांग्रेस की विलय की चर्चा तेज, अभिषेक बनर्जी ने की राहुल गांधी से मुलाकात, रखी ये शर्त
2026-06-10
2026-06-10