Sushmita Dev Resigns: टीएमसी में इस्तीफे का सिलसिला जारी, सुखेंदु और काकोली के बाद अब सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा
खबर सार :-
टीएमसी राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने इस्तीफा दे दिया है। इसके पहले सुखेंदु शेखर ने इस्तीफा दिया था। उन्होंने भी राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी है।
खबर विस्तार : -
Sushmita Dev Resigns: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी माने जाने वाली राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी है। इसके पहले सुखेंदु शेखर ने इस्तीफा दिया है। इस लिस्ट में सुष्मिता दूसरे नंबर पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात भी की, जिसकी तस्वीरें सामने आ रही हैं।
सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा
सुष्मिता का इस्तीफा ऐसे वक्त में आया है, जब टीएमसी पहले से ही आंतरिक कलह और नेताओं के दल छोड़ने की घटनाओं से जूझ रही है। सुष्मिता लंबे समय से पार्टी की काफी प्रभावशाली चेहरा रही हैं। उन्होंने पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर कई सक्रिय भूमिका निभाई है। यही कारण है कि उनके इस्तीफे को पार्टी के लिए एक सियासी झटके के रुप में देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक उनके इस्तीफा देने के कारण को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। इस्तीफे के ठीक बाद सुष्मिता देव असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा के मुलाकात के लिए पहुंची। इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है।
सुखेंदु शेखर और काकोली घोष ने दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद ममता को करारी हार का सामना करना पड़ा है। टीएमसी की हार के बाद महीने भर के अंदर कई बड़े नेताओं ने पार्टी से दूरी बना ली है। जमीनी स्तर से लेकर पार्टी के बड़े चेहरे एक-एक करके इस्तीफा दे रहे हैं। अब हाल ऐसा हो गया है कि टीएमसी धीरे-धीरे बिखरती नजर आ रही है। ममता के कई करीबी नेताओं ने उनका साथ छोड़ दिया है। इसमें सबसे प्रमुख काकोली घोष दस्तीदार, सुखेंदु शेखर जैसे बड़े नेता शामिल हैं।
संसद में अलग व्यवस्था देने की मांग
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के कुल 28 लोकसभा सांसद हैं। हाल ही में काकोली घोष ने दावा किया था कि टीएमसी के 20 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र के माध्यम से संसद में अलग व्यवस्था देने की मांग की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सांसद एनडीए में शामिल हो सकते हैं। इनमें से 14 सांसदों के नाम सामने आए हैं। इसमें काकोली घोष के साथ शताब्दी रॉय, बापी हलदर, अरुप चक्रवर्ती, जून मालिया, दीपक अधिकारी, कालीपदा सरेन, जगदीश बसुनिया, असित मल, अबू ताहिर खान, खलीकुर रहमान, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी और पार्थ भौमिक के नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: नीतिश और सम्राट चौधरी की सांठ-गांठ बनी, मंत्रियों के नामांकन की चर्चा ठनी
अन्य प्रमुख खबरें
-
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
2026-10-08
-
नियमों के तहत कराए जा रहे चुनाव कार्य, CEO कार्यालय बंगाल ने तोड़ी चुप्पी
2026-10-07
-
Kangana Ranaut ने फिर राहुल गांधी घेरा, कहा-इन्हें देश की जनता से जुड़ना कब आएगा
2026-10-07
-
सरकारी योजनाएं गिना रहे जनप्रतिनिधि, अनूपपुर में बांटी गई स्कूटी
2026-10-07
-
PM MODI के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री और UP के सीएम ने दी बधाई
2026-10-07
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उतरेगी AAP, किया ये ऐलान
2026-10-06
-
भाजपा का कांग्रेस पर वार, राहुल गांधी को लांच करने की तैयारी में निर्वाचन आयोग को घेरा जा रहा
2026-10-06
-
अखिलेश की सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियासी हलचल
2026-10-06
-
जिस पुलिस को थोड़ी देर पहले कुत्ता बोल रहे थे हुमायूं कबीर, वह विधायक को खींच कर थाने ले गई
2026-10-06
-
पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा, BSP प्रमुख के बताए रास्ते पर ही चलेंगे आकाश आनंद
2026-10-06
-
आकाश आनंद फिर बने बसपा के राष्ट्रीय संयोजक, मायावती ने किया ऐलान
2026-10-05
-
पूर्व टीएमसी सांसद और अभिनेत्री कोयल मल्लिक BJP में शामिल
2026-10-05
-
बंगाल के कूचबिहार में CPIM पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़, BJP पर लगाया आरोप
2026-10-04
-
Maharashtra MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों लिस्ट
2026-10-04
-
मप्रः मण्डला में तेंदूपत्ता संग्राहकों को 36.17 करोड़ का बोनस, बड़ी संख्या में पहुंचे लाभांशी
2026-10-04