गुजरात: भाजपा के चार उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन
खबर सार :-
गुजरात से राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी के चार उम्मीदवारों ने सोमवार को विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल किए। संसद के उच्च सद के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव में नामांकन के लिए सोमवार को आखिरी दिन था। नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में राजू शुक्ला, मानसिंह परमार, मुकेश राठवा, जितेंद्र कंजारिया शामिल है। इस दौरान सीएम भूपेंद्र पटेल, बीजेपी प्रदेश अध्यख जगदीश विश्वकर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
खबर विस्तार : -
गांधीनगर : गुजरात से राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार उम्मीदवारों ने सोमवार को विधानसभा में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। संसद के उच्च सदन के लिए होने वाले इन द्विवार्षिक चुनावों में नामांकन जमा करने का यह आखिरी दिन था। उम्मीदवारों राजू शुक्ला, मानसिंह परमार, मुकेश राठवा और जितेंद्र कंजारिया ने अपने नामांकन पत्र जमा किए।
सीएम भूपेंद्र पटेल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव रत्नाकरजी, विधानसभा के उपाध्यक्ष पूर्णेश मोदी, राज्य के मंत्रियों, भाजपा पदाधिकारी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा ने 4 जून को गुजरात की उन चार राज्यसभा सीटों के लिए इन चार उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जो मौजूदा सदस्यों राम मोकारिया, नरहरि अमीन, रमीला बारा और कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल का कार्यकाल पूरा होने के बाद 21 जून को खाली हो रही हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं राजू शुक्ला
62 वर्षीय राजू शुक्ला उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले से हैं और वर्तमान में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य होने के साथ-साथ सुरेंद्रनगर जिले के लिए पार्टी के प्रभारी भी हैं। उन्होंने पहले कड़ी नगरपालिका के अध्यक्ष के रूप में काम किया है और मेहसाणा जिले में संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाली हैं। 39 वर्षीय राठवा मध्य गुजरात के छोटा उदेपुर जिले के आदिवासी नेता हैं। वह वर्तमान में भाजपा की छोटा उदेपुर जिला इकाई के महासचिव हैं और इससे पहले पार्टी की युवा शाखा के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं मानसिंह परमार
45 वर्षीय परमार सौराष्ट्र क्षेत्र के गिर सोमनाथ जिले से हैं और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं, 39 वर्षीय कंजारिया देवभूमि द्वारका जिले से आते हैं। उन्होंने देवभूमि द्वारका और जामनगर जिलों में भाजपा के भीतर कई संगठनात्मक पदों पर काम किया है। उन्होंने पहले जिला पंचायत की कार्यकारी समिति में काम किया है और उन्हें इस क्षेत्र का ओबीसी नेता माना जाता है। नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले, चारों उम्मीदवारों ने गांधीनगर में भाजपा विधायकों से मुलाकात की और उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। राठवा ने कहा कि विधायकों के साथ बातचीत के दौरान उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री पटेल, डिप्टी सीएम हर्ष संघवी और जगदीश विश्वकर्मा से मार्गदर्शन मिला।
जरूरत पड़ी तो 18 जून को होगी वोटिंग और वोटों की गिनती
चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, नॉमिनेशन पेपर्स की जांच 9 जून को होगी, जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 11 जून है। अगर जरूरत पड़ी तो वोटिंग और वोटों की गिनती 18 जून को होगी। 182 सदस्यों वाली गुजरात विधानसभा में भाजपा के पास 161 सीटें हैं और अब तक किसी भी बड़ी विपक्षी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, इसलिए उम्मीद है कि सत्ताधारी पार्टी चारों राज्यसभा सीटें जीत लेगी। गुजरात के राज्यसभा चुनाव में एक सीट जीतने के लिए उम्मीदवार को 37 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है। फिलहाल विधानसभा में कांग्रेस के पास सिर्फ 12 विधायक हैं और इस महीने के आखिर में गोहिल का कार्यकाल खत्म होने पर पार्टी के सामने राज्य से अपर हाउस में अपनी एकमात्र नुमाइंदगी खोने का खतरा है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
तमिलनाडु उपचुनाव: टीवीके ने पूर्व एआईएडीएमके विधायकों को बनाया उम्मीदवार
2026-09-10
-
कांग्रेस के गढ़ शिमला में बीजेपी की जीत, जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कब्जा
2026-09-10
-
पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन
2026-09-10
-
मायावती का अपने भतीजे पर आरोप, कहा डबल माइंड पर काम कर रहे हैं आनंद
2026-09-10
-
आनंद के राजनीतिक करियर का रास्ता खुला, अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास
2026-09-10
-
बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए जेल या जहन्नुम: सीएम योगी
2026-09-09
-
आकाश आनंद की होगी वापसी! मायावती ने दिए संकेत
2026-09-09
-
एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लेंगे गुजरात के 182 विधायक
2026-09-09
-
तनवीर सादिक के बयान पर घमासान, BJP और PDP ने की आलोचना
2026-09-09
-
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, 17 सितंबर से शुरू होंगे देशव्यापी कार्यक्रम
2026-09-09
-
राहुल गांधी का पंजाब सरकार पर आरोप, कहा-दिख रहा खराब पैटर्न
2026-09-09
-
तेलंगानाः केटीआर, हरीश राव-बीआरएस के कई विधायकों पर गंभीर धाराओं में केस
2026-09-08
-
BJP का बड़ा सियासी दांवः मोहसिन रजा को अल्पसंख्यक आयोग की कमान
2026-09-08
-
तेलंगाना विधानसभा के अंदर से बाहर तक संग्राम, पुलिस से हाथापाई, महिलाओं के कपड़े फाड़े!
2026-09-07
-
मराठा आरक्षण आंदोलनः शिक्षा-रोजगार से जुड़े 4 अहम आदेश जारी
2026-09-07