INDIA bloc meeting: खड़गे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, उठाए कई गंभीर सवाल
खबर सार :-
इंडिया ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। साथ ही उन्होंने इंडिया ब्लॉक की सभी पार्टियों से एकजूट होकर काम करने का आग्रह किया। इस दौरान बैठक में मौजूद अन्य पार्टी प्रमुखों ने भी अपने विचार साझा किए।
खबर विस्तार : -
नई दिल्लीः दिल्ली में आयोजित इंडिया ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक में विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल उठाए। बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सहित कई विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन को अपनी एकजुटता और मजबूत करनी होगी ताकि देश के सामने मौजूद राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।
विपक्षी दलों को डराने का आरोप
खड़गे ने अपने संबोधन में कहा कि इंडिया समूह का गठन लगभग तीन वर्ष पहले हुआ था और इस दौरान गठबंधन ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाई है। उन्होंने विशेष रूप से 17 अप्रैल को लोकसभा में विपक्ष की एकजुटता का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी दलों ने मिलकर डिलिमिटेशन से जुड़े केंद्र सरकार के प्रस्तावों का मजबूती से विरोध किया था।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के शासनकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसी प्रक्रियाओं के कारण करोड़ों लोगों के मताधिकार पर संकट खड़ा हो रहा है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि संविधान की मूल भावना पर लगातार हमला किया जा रहा है और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने और परेशान करने के लिए किया जा रहा है।
पेपर लीक का भी उठाया मुद्दा
खड़गे ने गैर-भाजपा शासित राज्यों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र और राज्यों के संबंधों में संतुलन बनाए रखना लोकतंत्र की बुनियादी आवश्यकता है। उन्होंने बढ़ती महंगाई को आम जनता के लिए बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि अर्थव्यवस्था में निवेश की गति अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच रही है।
उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि नई नौकरियों के सृजन की रफ्तार संतोषजनक नहीं है। साथ ही एमएसएमई क्षेत्र को संकटग्रस्त बताते हुए कहा कि निजी एकाधिकार बढ़ने से छोटे और मध्यम उद्योगों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विदेश नीति को लेकर भी खड़गे ने केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारत की पारंपरिक विदेश नीति के मूल्यों और सिद्धांतों से समझौता किया गया है, जिससे देश की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित हुई है।
बैठक के अंत में खड़गे ने गठबंधन के सभी नेताओं से अपने विचार साझा करने का आग्रह किया और कहा कि आगामी रणनीति पर सामूहिक रूप से चर्चा की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बैठक के बाद सभी दल संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करेंगे और आगे की राजनीतिक दिशा पर अपने विचार साझा करेंगे।
यह भी पढ़ेंः-NDIA Alliance Meeting: इंडिया अलायंस की बैठक से पहले दिल्ली में सियासी हलचल तेज, केजरीवाल से मिलीं ममता बनर्जी
अन्य प्रमुख खबरें
-
डुमरियागंज में आप की जन-आक्रोश रैली, सांसद संजय सिंह का हमला
2026-10-24
-
15 हजार कार्यकर्ता Shimla से जाएंगे Delhi, रामलीला मैदान में करेंगे प्रदर्शन
2026-10-24
-
Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने राजीव से पहली मुलाकात का खोला राज
2026-10-24
-
कर्नाटक :कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की अभद्रता, भाजपा नेता के कपड़े फाड़ें
2026-10-23
-
रक्षामंत्री ने लैंड वारफेयर डॉक्ट्रिन किया लॉन्च, सेना के लिए है खास
2026-10-23
-
25 अक्टूबर से देहरादून में पांच दिवसीय आयोजन, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन-मुख्यमंत्री करेंगे समापन
2026-10-23
-
भगवंत मान ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर किया पलटवार
2026-10-23
-
बीजेपी नेताओं का दावा, सभी 11 एमएलसी सीटों पर जीत रहे प्रत्याशी
2026-10-23
-
UP विधान परिषद चुनाव: दोपहर 12 बजे तक 24.09% मतदान दर्ज
2026-10-23
-
UP, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विप की 28 सीटों के लिए मतदान जारी
2026-10-23
-
आजम खान से मिले अखिलेश यादव, 2027 के चुनाव पर हुई चर्चा
2026-10-22
-
यमुना पुनरुद्धार परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन और शिलान्यास
2026-10-22
-
श्रीनगर, देहरादून और रुद्रपुर में ‘पदयात्राओं’ की घोषणा; कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ पर उठाए सवाल
2026-10-22
-
देश में हुई थी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश, अंतरराष्ट्रीय सत्ता परिवर्तन नेटवक से कथित संबंधों की जांच की मांग
2026-10-22
-
अमितशाह ने कहा, भाजपा सरकार में नहीं थी, तब भी कांग्रेस चुनाव हारती थी
2026-10-22