बिहार विधान परिषद चुनाव : भोजपुरी स्टार पवन सिंह बनेंगे MLC, बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की List
खबर सार :-
बीजेपी ने बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भी उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पवन सिंह समेत चारों नामों को मंजूरी दी है। बीजेपी ने इस बार राजनीतिक अनुभव व सामाजिक प्रतिनिधित्व के साथ लोकप्रिय चेहरों पर भरोसा जताया है। बीजेपी के अन्य उम्मीवारों में डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित के नाम शामिल हैं।
खबर विस्तार : -
पटना : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने चार नामों को मंजूरी दी है।
सबसे अधिक चर्चा में है भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का नाम
इनमें भोजपुरी फिल्म उद्योग के लोकप्रिय गायक और अभिनेता पवन सिंह का नाम सबसे अधिक चर्चा में है। भाजपा ने इस बार राजनीतिक अनुभव और सामाजिक प्रतिनिधित्व के साथ-साथ लोकप्रिय चेहरों पर भी भरोसा जताया है। भाजपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को उम्मीदवार बनाया गया है।
इस सूची को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी किया। उम्मीदवारों में शामिल पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपनी गायकी और अभिनय के दम पर देशभर में करोड़ों प्रशंसकों के बीच खास पहचान बनाई है।
भाजपा के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं डॉ. संजय मयूख
दूसरे उम्मीदवार डॉ. संजय मयूख भाजपा के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। वह वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। साथ ही वह मौजूदा विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) भी हैं। पार्टी ने उनके अनुभव और संगठनात्मक योगदान को देखते हुए एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। सूची में शामिल तीसरे उम्मीदवार अनिल कुमार ठाकुर नाई समाज से आते हैं और वर्तमान में बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और सामाजिक आधार को ध्यान में रखते हुए उन्हें मौका दिया गया है।
भाजपा की प्रमुख महिला नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं शीला पंडित
वहीं, चौथी उम्मीदवार शीला पंडित प्रजापति बिहार भाजपा की प्रमुख महिला नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह वर्तमान में बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एससीपीसीआर) की सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। महिला सशक्तीकरण और सामाजिक मुद्दों पर उनकी सक्रियता को देखते हुए भाजपा ने उन्हें भी चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा की यह सूची साफ संकेत देती है कि पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव में संगठन, सामाजिक संतुलन, महिला प्रतिनिधित्व और लोकप्रिय जनाधार वाले चेहरों को साथ लेकर चलने की रणनीति अपनाई है।
ये भी पढ़ें...तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ी, BJP ने स्वीकार किया इस्तीफा
अन्य प्रमुख खबरें
-
आनंद के राजनीतिक करियर का रास्ता खुला, अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास
2026-09-10
-
बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए जेल या जहन्नुम: सीएम योगी
2026-09-09
-
आकाश आनंद की होगी वापसी! मायावती ने दिए संकेत
2026-09-09
-
एक पेड़ मां के नाम अभियान में हिस्सा लेंगे गुजरात के 182 विधायक
2026-09-09
-
तनवीर सादिक के बयान पर घमासान, BJP और PDP ने की आलोचना
2026-09-09
-
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, 17 सितंबर से शुरू होंगे देशव्यापी कार्यक्रम
2026-09-09
-
राहुल गांधी का पंजाब सरकार पर आरोप, कहा-दिख रहा खराब पैटर्न
2026-09-09
-
तेलंगानाः केटीआर, हरीश राव-बीआरएस के कई विधायकों पर गंभीर धाराओं में केस
2026-09-08
-
BJP का बड़ा सियासी दांवः मोहसिन रजा को अल्पसंख्यक आयोग की कमान
2026-09-08
-
तेलंगाना विधानसभा के अंदर से बाहर तक संग्राम, पुलिस से हाथापाई, महिलाओं के कपड़े फाड़े!
2026-09-07
-
मराठा आरक्षण आंदोलनः शिक्षा-रोजगार से जुड़े 4 अहम आदेश जारी
2026-09-07
-
तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, बोलने का मौका न मिलने पर वॉकआउट
2026-09-07
-
राजस्थान निकाय चुनाव: ओवैसी-बेनीवाल की संयुक्त रैली, राजनीतिक हलचल तेज
2026-09-07
-
सचिन पायलट को मिली पंजाब की जिम्मेदारी, बीजेपी ने कसा तंज
2026-09-06
-
राजस्थान निकाय चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी ने मांगा लोगों से समर्थन
2026-09-06