असम में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, गृह और लोक निर्माण विभाग सीएम हिमंता के पास
खबर सार :-
असम में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने यह जानकारी दी। सीएम हिमंता ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद राज्य मंत्रिपरिषद के बीच विभागों का बंटवारा घोषित किया। सीएम हिमंता ने गृह, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अपने पास रखा है। सीएम हिमंता ने सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं दी।
खबर विस्तार : -
गुवाहाटी : असम में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। इसकी जानकारी खुद सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है। सीएम ने बताया कि असम सरकार की मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों के बंटवारे की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।
राज्य मंत्रिपरिषद के बीच विभागों का बंटवारा घोषित
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद राज्य मंत्रिपरिषद के बीच विभागों का बंटवारा घोषित किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सभी मंत्रियों को उनके विभाग सौंप दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने पास गृह एवं राजनीतिक विभाग, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग), लोक निर्माण विभाग (सड़कें), ऊर्जा विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क, मुद्रण एवं लेखन सामग्री तथा अन्य ऐसे विभाग रखे हैं जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।
इन मंत्रियों को दिए गए ये विभाग
डॉ. अश्विनी राय सरकार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, मृदा संरक्षण, तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक सिंघल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग मिला है।
बिमल बोरा को सांस्कृतिक कार्य, उद्योग एवं वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम तथा ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ मामलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बिस्वजीत दैमारी को हथकरघा, वस्त्र, खेल एवं युवा कल्याण, कौशल विकास तथा जनजातीय आस्था एवं संस्कृति विभाग दिया गया है। जयंत मल्लाबरुआ को वित्त, पर्यावरण एवं वन तथा खनन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। कौशिक राय को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, शहरी विकास तथा सहकारिता विभाग मिला है। केशव महंता को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सामान्य प्रशासन विभाग सौंपा गया है। कृष्णेंदु पॉल को सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पहाड़ी क्षेत्र विकास तथा बराक घाटी विकास विभाग दिया गया है।
सीएम सरमा ने सभी मंत्रियों को दी शुभकामनाएं
निलिमा देवी को पशुपालन एवं पशु चिकित्सा तथा मत्स्य पालन विभाग मिला है। पियूष हजारिका को कृषि, सिंचाई तथा संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. रनोज पेगू को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, जनजातीय मामले (मैदानी) तथा सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सौंपा गया है। सुशांत बोरगोहैन को जल संसाधन तथा न्यायिक विभाग दिया गया है। मुख्यमंत्री सरमा ने सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार टीमवर्क और समर्पण के साथ असम के विकास और समृद्धि को और गति देगी।
अन्य प्रमुख खबरें
-
डुमरियागंज में आप की जन-आक्रोश रैली, सांसद संजय सिंह का हमला
2026-10-24
-
15 हजार कार्यकर्ता Shimla से जाएंगे Delhi, रामलीला मैदान में करेंगे प्रदर्शन
2026-10-24
-
Sonia Gandhi: सोनिया गांधी ने राजीव से पहली मुलाकात का खोला राज
2026-10-24
-
कर्नाटक :कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की अभद्रता, भाजपा नेता के कपड़े फाड़ें
2026-10-23
-
रक्षामंत्री ने लैंड वारफेयर डॉक्ट्रिन किया लॉन्च, सेना के लिए है खास
2026-10-23
-
25 अक्टूबर से देहरादून में पांच दिवसीय आयोजन, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन-मुख्यमंत्री करेंगे समापन
2026-10-23
-
भगवंत मान ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर किया पलटवार
2026-10-23
-
बीजेपी नेताओं का दावा, सभी 11 एमएलसी सीटों पर जीत रहे प्रत्याशी
2026-10-23
-
UP विधान परिषद चुनाव: दोपहर 12 बजे तक 24.09% मतदान दर्ज
2026-10-23
-
UP, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विप की 28 सीटों के लिए मतदान जारी
2026-10-23
-
आजम खान से मिले अखिलेश यादव, 2027 के चुनाव पर हुई चर्चा
2026-10-22
-
यमुना पुनरुद्धार परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन और शिलान्यास
2026-10-22
-
श्रीनगर, देहरादून और रुद्रपुर में ‘पदयात्राओं’ की घोषणा; कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ पर उठाए सवाल
2026-10-22
-
देश में हुई थी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश, अंतरराष्ट्रीय सत्ता परिवर्तन नेटवक से कथित संबंधों की जांच की मांग
2026-10-22
-
अमितशाह ने कहा, भाजपा सरकार में नहीं थी, तब भी कांग्रेस चुनाव हारती थी
2026-10-22