Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार

खबर सार :-
Onion Ginger Shampoo: आज कल हर कोई अपने बालों को स्वस्थ्य रखने के लिए तरह-तरह के प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करता है। इसमें से ज्यादातर लोग बालों को झड़ने से रोकने के लिए प्याज और अदरक से बने शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह आपके बालों के लिए कितना असरदार है, चलिए जानते हैं?

Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
खबर विस्तार : -

Onion Ginger Shampoo: आजकल हर कोई अपने झड़ते बालों से परेशान है और इसके लिए बाजार में मिलने वाले हेयर प्रोडक्ट, जिसमें सबसे भरोसेमंद माना जाने वाला अदरक और प्याज वाली शैंपू का लोग धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं। इसका सबसे ज्यादा प्रचार आज के जमाने में सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहा है, जिसपर भरोसा करके लोग इसका बढ़-चढ़कर यूज कर रहे हैं। एड में बताया जाता है कि इसके इस्तेमाल से 1 से दो दिन में आपको बेहतरीन रिजल्ट मिलेगा, लेकिन यह बात किस हद तक सही है चलिए जानते हैं?

एक्सपर्ट के मुताबिक

जानकारों के मुताबिक लोग सोशल मीडिया के द्वारा दिखाए जाने वाले एड पर जल्दी भरोसा कर लेते हैं और यह मानने की गलती कर बैठते हैं कि अदरक और प्याज वाली के मिक्सचर से बनी शैम्पू सबसे बेस्ट है, जबकि यह पूरी सच्चाई नहीं है। बालों का झड़ना तब रुकता है, जब आपके सिर की त्वचा पूरी तरह साफ हो। एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आपका स्कैल्प साफ रहेगा तो आपके बालों में कोई भी शैम्पू अच्छा असर करेगा। आप चाहें महंगी शैम्पू का यूज करें या सस्ती ये दोनों एक जैसे ही काम करेंगे। अगर आपके स्कैल्प पर तेल और धूल- मिट्टी की गंदगी जमी है तो इससे बालों की जड़ कमजोर हो जाती है और बाल टूटने की समस्या बढ़ जाती है।

फॉलिकल्स 

जानकार बताते हैं कि अगर आपके स्कैल्प से जमी गंदगी हट जाए तो इससे फॉलिकल्स ठीक तरीके से काम कर सकते हैं। इसलिए किसी भी तरह का हेयर प्रॉडक्ट्स यूज करने से पहले स्कैल्प की सफाई करनी ज्यादा जरूरी है। हालांकि कई लोग इस बात से सहमत है कि प्याज का रस लगाने से नए बाल फिर से आते हैं, जो कि काफी हद तक सही है, लेकिन बालों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शैम्पू आपके बालों का झाड़ना तभी रोक सकता है, जब आपके स्कैल्प की सफाई ठीक से हुई होगी। कई मामलों में बालों का झाड़ना अक्सर जेनेटिक, हार्मोन और किसी तरह की मेडिकल कंडीशन से सम्बन्धित हो सकता है। इसलिए प्रोडक्ट तभी मददगार साबित हो सकता हैं, जब आपका स्कैल्प साफ होगा।

हाई क्वालिटी शैंपू

स्कैल्प की सफाई के लिए आपको किसी तरह के हाई क्वालिटी शैंपू ब्रांड के पीछे भागने की जरूरत नहीं है, इसके लिए आप रोजाना नहाते समय अपने बालों को अच्छे से साफ करें, जिससे आपके बालों की जड़े मजबूत होंगी। किसी भी महंगे शैम्पू का इस्तेमाल करने से पहले इस बात का ध्यान दें कि वह आपके बालों की सफाई अच्छी तरीके से कर सकता है।

अन्य प्रमुख खबरें