Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास

खबर सार :-
Rose sharbat recipe: आज की बढ़ती गर्मी में शरीर पल भर की भी गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाती है। इसके लिए आपके पास काफी बेहतर विकल्प है। आप शरीर को ताजगी पहुंचाने के लिए गुलाब का शरबत पी सकते हैं।

Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
खबर विस्तार : -

Rose sharbat recipe: इस भीषण गर्मी में आजकल हर किसी को परेशानी हो रही है। पूरा दिन तपती धूप में रहने के बाद शरीर से ताजगी और फुर्ती खत्म हो जाता है। अगर आप भी परेशान हैं, तो इससे बचने के लिए आप गुलाब से बने शरबत पी सकते हैं। यह आपको तुरंत ताजगी देता है और शरीर से सारी थकान गायब हो जाती है। ज्यादातर लोग बाजार में बिकने वाली कोल्ड ड्रिंक्स को पीना पसंद करते हैं, लेकिन यह आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। 

थकान मिटाने का आसान तरीका

अगर आप भी तपती धूप से परेशान हैं और अपनी थकान को मिटाना चाहते हैं, तो आपको बाजार से मिलने वाली कोल्ड ड्रिंक्स के बजाय काफी सरल तरीके से घर पर ही बना सकते हैं और खास बात यह है कि इसे बनाने में आपको ज्यादा टाइम भी नहीं लगेगा। इसे बनाना जितना सहज है, यह स्वाद में भी काफी लाजवाब है। इसे बच्चे और बड़ों को काफी पसंद आता है। इसमें मिठास के साथ अच्छी खूश्बू भी आती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको देसी गुलाब की कुछ पंखुड़ियां लगभग 2 कप के बराबर चाहिए। इसमें मिठास के लिए डेढ़ कप चीनी, दो कप पानी, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, इसके कलर को एकदम परफेक्ट लुक के लिए चुकंदर का रस एक से दो चम्मच, अगर आप चाहें तो इसका इस्तेमाल अपनी इच्छा अनुसार कर सकते हैं।

शरबत कैसे बनाएं

इसमें आपको सबसे पहले देसी गुलाब की पंखुड़ियों को अच्छे से तीन से चार बार धो लेना है। जिससे इसमें लगी सारी धूल-मिट्टी अच्छे से साफ हो जाए। अब एक बर्तन में एक कप पानी में गुलाब की पंखुड़िया डालकर धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं। जब पंखुड़ियों में सफेदी आ जाए तो गैस से उतारक इसके पानी को छान लें। अब किसी दूसरे बर्तन में एक कप पानी के साथ डेढ़ कप चीनी डालकर हल्का चिपचिपा होने तक पकाएं।

महीनों तक सुरक्षित

इसके बाद इसमें गुलाब का पानी डालकर और इसके साथ ही इलायची पाउडर और चुकंदर का रस मिलाने के बाद तीन से चार मिनट पकाएं। जब अच्छी तरह पक जाए तो गैस से उतार दें, जब हल्का गर्म रहे तब इसमें नींबू का रस मिला दें। इसे आप कांच की बोतल में भरकर रख सकते हैं। यह कई महीनों तक सुरक्षित रहता है।


 

अन्य प्रमुख खबरें