Dhurandhar 2 Box Office Collection: आदित्य धर की फिल्म धुरंधरः द रिवेंज' (धुरंधर 2) ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही है। खास बात यह है कि दूसरे हफ़्ते में एंट्री करने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ़्तार धीमी होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह की ज़बरदस्त पकड़ बनाई है, उसने न सिर्फ दर्शकों को दीवाना बना दिया है, बल्कि इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े रिकॉर्ड्स को भी चुनौती दी है। अब यह उन चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिन्होंने बहुत ही कम समय में तेजी से ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
कमाई के आंकड़ों पर नज़र डालें तो आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज 10 दिनों में दुनियाभर में ₹1226 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरे शनिवार को फिल्म ने जबरदस्त उछाल दिखाते हुए भारत में ₹62.85 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका घरेलू नेट कलेक्शन 778.77 करोड़ पहुंच गया। 11वें दिन रविवार भी फिल्म की पकड़ ढीली नहीं पड़ी है और शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, भारत में इसकी कुल कमाई ₹786.59 करोड़ हो चुकी है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की मजबूती इसके ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होने पर मुहर लगाती है।
फिल्म ने अपने ओपनिंग डे गुरुवार को फिल्म ने ₹102.55 करोड़ की ज़बरदस्त ओपनिंग दर्ज की। दूसरे दिन शुक्रवार को इसने ₹80.72 करोड़ कमाए, जबकि तीसरे दिन शनिवार को यह आंकड़ा बढ़कर ₹113.00 करोड़ तक पहुंच गया। पहले रविवार को, अपनी अब तक की सबसे मज़बूत ग्रोथ दिखाते हुए, फिल्म ने ₹114.85 करोड़ का कलेक्शन किया। ओपनिंग वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई की मज़बूत रफ़्तार जारी रही। पांचवें दिन (सोमवार) को ₹65.00 करोड़, छठे दिन (मंगलवार) को ₹56.60 करोड़।
फिल्म ने सातवें दिन (बुधवार) को ₹48.75 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया गया। इसके बाद, आठवें दिन (गुरुवार) को फिल्म ने ₹49.70 करोड़ कमाए। हालांकि नौवें दिन—शुक्रवार को कमाई में थोड़ी गिरावट आई और यह ₹41.75 करोड़ रही, लेकिन दूसरे शनिवार को फिल्म ने ज़ोरदार वापसी करते हुए ₹62.85 करोड़ कमाए। इस तरह, 10 दिनों के अंदर ही 'धुरंधर: द रिवेंज' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹778.77 करोड़ तक पहुंच गया। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,226.44 करोड़ दर्ज किया गया है।
इस शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत, 'धुरंधर 2' ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में, इस फिल्म ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्में 'जवान' और 'पठान' को भी पीछे छोड़ दिया है। यह ध्यान देने वाली बात है कि 'जवान' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,160 करोड़ था, जबकि 'पठान' का कलेक्शन ₹1,055 करोड़ था। इसके अलावा, इस फिल्म ने 'K.G.F: Chapter 2' के ₹1,215 करोड़ के कलेक्शन के आंकड़े को भी पार कर लिया है। अब इस फिल्म की नज़र 'RRR' के रिकॉर्ड पर है, जिसने वर्ल्डवाइड लगभग ₹1,230 करोड़ कमाए थे। ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी।
हालांकि, 'बाहुबली 2'जिसने लगभग ₹1,788.06 करोड़ कमाए थे और 'दंगल' जिसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹2,070.3 करोड़ तक पहुंचा था अभी भी टॉप पर बनी हुई हैं। इन दोनों फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ना कोई आसान काम नहीं है; फिर भी, जिस तेज़ी से 'धुरंधर 2' कमाई कर रही है, उसे देखते हुए उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं कि यह फिल्म भी इन ऐतिहासिक आंकड़ों को चुनौती दे सकती है। फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके अलावा, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने भी इस फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
भारत में जल्द ही रिलीज होगी 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', जानें कहां देख सकते हैं
Dileep Raj Death: मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर दिलीप राज का 47 साल की उम्र में निधन, सदमे में इंडस्ट्री
Sunny Leone Birthday: सनी लियोनी बनना चाहती थीं नर्स, लेकिन किस्मत ने उन्हें बना दिया....
गोल्ड गाला में प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस ने खींचा सबका ध्यान, 8 साल बाद करेंगी बॉलीवुड में वापसी
2 दिन में 10 करोड़ की मांग वरना जान से मारने की धमकी, निशाने पर एल्विश
'बंदर' का धमाकेदार टीजर रिलीज, बॉबी देओल ने मचाया धमाल
Shakti Kapoor death rumour: अपनी मौत की अफवाह पर आगबबूला हुए शक्ति कपूर, जारी किया वीडियो
The last tenant film: 25 साल बाद रिलीज हुई 'द लास्ट टेनेंट', इरफान खान विद्या बालन मेन लीड रोल में
Raja Shivaji Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' का जलवा बरकरार, छठे दिन भी की तगड़ी कमाई
Nora Fatehi NCW Hearing : 'सरके चुनर' विवाद, महिला आयोग के समक्ष अपनी सफाई पेश करेंगी नोरा फतेही