Prakash Raj: अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी, लगे ये गंभीर आरोप
खबर सार :-
Prakash RaJ: बेंगलुरु की एक स्थानीय अदालत ने बॉलीवुड और साउथ इंडियन सिनेमा के मशहूर एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। यह वारंट चुनाव नियमों के गंभीर उल्लंघन और एक से ज़्यादा राज्यों के वोटर ID कार्ड रखने से जुड़े मामले में जारी किया गया है।
खबर विस्तार : -
Prakash RaJ: साउथ और बॉलीवुड दिग्गज एक्टर प्रकाश राज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बेंगलुरु की एक अदालत (bengaluru court) ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (Non Bailable Warrant) जारी किया है। उन पर कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना समेत एक से ज़्यादा राज्यों के वोटर आईडी कार्ड रखने के गंभीर आरोप लगे है। इससे पहले कोर्ट ने दो बार समन जारी करके उन्हें पेश होने का आदेश दिया था। बावजूद इसके प्रकाश राज कोर्ट में पेश नहीं हुए। बार-बार गैर-हाजिर रहने पर अदालत ने अब सख़्त रुख अपनाया है, जिससे उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है।
Prakash RaJ पर लगे ये गंभीर आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला 2019 का है। वकील दिलीप कुमार ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उनके पास चार राज्यों के मतदाता पहचान पत्र हैं, जो चुनाव नियमों का उल्लंघन है। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि उनके पास कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के सक्रिय वोटर आईडी कार्ड हैं। चुनाव आयोग के नियमों के तहत कोई नागरिक देश में सिर्फ़ एक ही जगह पर वोटर के तौर पर रजिस्टर हो सकता है। आरोप है कि प्रकाश राज ने इन नियमों का उल्लंघन किया।
वकील दिलीप कुमार ने शुरू में पुलिस और चुनाव आयोग के पास शिकायतें दर्ज कराई थीं। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अदालत गए। अब, एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक्टर के आदेश न मानने पर सख़्त कार्रवाई की है। एक्टर प्रकाश राज ने भी कई वोटर आईडी कार्ड रखने के बारे में बयान जारी किया है और आरोपों को झूठा बताया है।
दृश्यम 3 में नजर आएंगे प्रकाश राज
प्रकाश राज के काम की बात करें तो वह जल्द ही अजय देवगन की दृश्यम 3 में नज़र आएंगे। इस फिल्म के पिछले दो पार्ट्स बॉक्स-ऑफिस पर हिट रहे थे। फैंस को उम्मीद है कि तीसरा पार्ट भी बहुत सफल होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
-
काजल राघवानी ने काट ली थी कलाई की नस, भोजपुरी अभिनेत्री ने बताई आपबीती
2026-10-06
-
'भारत में शांति नहीं' वाले बयान पर मचे घमासान पर संजय दत्त ने दी सफाई
2026-10-06
-
बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' का जलवा बरकरार, 200 करोड़ का आंकड़ा पार
2026-10-05
-
Khatron Ke Khiladi: कौन है 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा
2026-10-05
-
Bigg Boss 20 से बाहर होने के बाद छलका ईशा रिखी का दर्द
2026-10-05
-
Drishyam 3 ने दो दिन में ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
2026-10-04
-
Garba की हलचल: अहमदाबाद में मां अम्बे के welcome में करेंगे गरबा डांस
2026-10-04
-
Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने पहले ही दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई
2026-10-03
-
Drishyam 3 X Review: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का चला जादू
2026-10-02
-
नवजोत सिंह सिद्धू बन गए दादा, घर आई नन्ही परी ! पोती का नाम रखा 'आर्या'
2026-10-02
-
नुसरत भरूचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी टूटी !
2026-10-02
-
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी
2026-10-01
-
Drishyam 3 ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, अजय देवगन ने मोहनलाल से की खास अपील
2026-10-01
-
CINTAA विवाद: उपासना सिंह और नगमा का पूनम ढिल्लो-पद्मिनी कोल्हापुरे पर गंभीर आरोप
2026-10-01
-
Aishwarya बच्चन पेरिस से लौटने पर हुईं हैरान, अभिनेत्री के मोटापा पर किया कमेंट
2026-09-30