GT vs RR Qualifier 2: इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2026) का दूसरा Qualifier मैच गुजरात टाइंटस (GT) बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच Gujarat Titans ने शानदार जीत हासिल की और Rajasthan Royals के टाइटल जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पहले बैटिंग करते हुए, राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की रनों की 96 तूफानी पारी के दम पर अपने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.3 ओवर में 219 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इस मैच में Shubman Gill ने अपने IPL करियर का पांचवां शतक बनाया। वे 53 गेंदों पर 104 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल थे। गुजरात ने आईपीएल फाइनल में तीसरी बार जगह बनाई। अब फाइनल में गुजरात का सामना आरसीबी से होगा।
इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। हालांकि राजस्थान की की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने यशस्वी जायसवाल और विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के विकेट तब खो दिए जब स्कोर सिर्फ 9 रन था। जायसवाल 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जुरेल 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। एक बार फिर, सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने राजस्थान की पारी को संभाला। 15 साल का यह खिलाड़ी लगातार दूसरे मैच में शतक से चूक गया, लेकिन उसने अपनी टीम को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वैभव 47 गेंदों में 96 रन बनाकर आउट हुए; उनकी इस पारी में 7 छक्के और 8 चौके शामिल थे।
आरआर की ओर से, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों में नाबाद 45 रनों की पारी खेली। डोनोवन फरेरा ने पारी के आखिरी ओवर में 27 रन बनाए; उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाकर पारी समाप्त की, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे। RR ने अपने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 214 रन बनाए। जीटी की ओर से कगिसो रबाडा, जेसन होल्जर ने 2 विकेट लिए। जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया।
मैच की दूसरी पारी बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में, आरआर के पास एक मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है जो 214 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में पूरी तरह सक्षम है। इस बीच, अगर Gujarat Titans के शीर्ष तीन बल्लेबाज़ अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो टीम 215 के लक्ष्य तक पहुंच सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-05-29
2026-05-29
2026-05-29
2026-05-29
2026-05-29
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-28
2026-05-27
SRH vs RR: एलिमिनेटर में हैदराबाद बनाम राजस्थान के बीच करो या मरो की जंग, पिच रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-27
Indian Premier League 2026 : आरआर पर जीत की हैट्रिक लगाकर फाइनल की दौड़ पूरी करना चाहेगी एसआरएच
2026-05-26