CSK vs KKR Live Score: इंडियन प्रीमियर लगी (IPL 2026) के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का मुकाबला मंगलवार को M.A. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपनी जीत का खाता खोला था। इस टूर्नामेंट में पहली बार, सीएसके की सलामी जोड़ी बेहतरीन लय में दिखी।
संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। संजू बेहतरीन फॉर्म में दिखे और उन्होंने अपने IPL करियर का चौथा शतक बनाया। इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने सिर्फ 56 गेंदों में 115 रनों की ज़ोरदार पारी खेली। वहीं युवा सनसनी आयुष म्हात्रे ने भी 36 गेंदों में 59 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। गेंदबाज़ी के मोर्चे पर जेमी ओवरटन ने शानदार लय दिखे और 4 विकेट लिए। जबकि अंशुल कंबोज ने 3 विकेट लिए थे।
दूसरी ओर, KKR प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता अभी भी इस सीज़न में अपनी पहली जीत की तलाश में है। 4 मैचों में से, टीम को 3 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। पिछले मैच में अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 33 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया। इस बीच, कैमरन ग्रीन और रोवमैन पॉवेल भी बेहतरीन फॉर्म में दिखे। केकेआर के लिए, टीम का गेंदबाज़ी आक्रमण इस सीज़न में चिंता का विषय रहा है। वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और नवदीप सैनी इस सीज़न में अब तक कोई खास असर डालने में नाकाम रहे हैं। जबकि सुनील नरेन पिछले मैच में निश्चित रूप से काफी किफायती रहे।
पिच की बात करें तो MA चिदंबरम स्टेडियम की पिच इस सीज़न में बल्लेबाज़ी के लिए काफी अनुकूल दिखी है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आ रही है, और खूब चौके-छक्के लग रहे हैं। अच्छी लाइन और लेंथ बनाए रखने वाले तेज गेंदबाज़ों को भी इस मैदान से मदद मिली है।
IPL के इतिहास में केकेआर बनाम सीएसके के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। इनमें से, CSK ने 20 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर को सिर्फ 11 मैचों में ही जीत नसीब हुई है। जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।
चेन्नई के मौसम की बात करें तो केकेआर बनाम सीएसके मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है। मौसम के पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
चेन्नई संभावित 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकील होसेन, नूर अहमद, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज
केकेआर संभावित 11: फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा
अन्य प्रमुख खबरें
RCB vs MI IPL 2026: प्लेऑफ की रेस से MI-LSG बाहर, जीत के साथ टॉप पर पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
DC vs KKR: फिन एलन का तूफानी शतक, दिल्ली को रौंदकर केकेआर ने अंकतालिका में लगाई लंबी छलांग
BAN vs PAK 1st Test Live Score: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट, जानें कहां और कैसे देखें मैच