IND vs SA 1st ODI Live Score: रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के पहले ODI में भारत ने विराट कोहली (Virat Kohli ) के शानदार शतक और रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) और केएल राहुल की हाफ सेंचुरी की बदौलत साउथ अफ्रीका को 350 रन का टारगेट दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
भारत के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने इनिंग्स की शुरुआत की। जायसवाल अच्छे फॉर्म में दिख रहे थे, लेकिन 16 बॉल पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाने के बाद, वह नांद्रे बर्गर की बॉल पर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को कैच दे बैठे। इंडिया को पहला झटका चौथे ओवर की पहली बॉल पर जायसवाल के रूप में लगा। इसके बाद, रोहित शर्मा और विराट कोहली ( ROKO) की जोड़ी ने क्रीज पर मोर्चा संभाला। दोनों ने ठीक वैसी ही बैटिंग की जैसी रांची के फैंस को उम्मीद थी।
रोहित और विराट ने दूसरे विकेट के लिए 136 रन की पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप में चौके, छक्के, पुल, कट, स्ट्रेट ड्राइव और फ्लिक जैसे शानदार शॉट्स शामिल थे। रोहित और विराट ने अपनी करिश्माई बैटिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान रोहित शर्मा ODI फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ भी बने। जब टीम का स्कोर 161 था, तब रोहित 51 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हो गए। रोहित ने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। रोहित के आउट होने के बाद भारत को रुतुराज गायकवाड़ और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में जल्दी-जल्दी तीसरा और चौथा झटका लगा, लेकिन विराट संभलकर खड़े रहे।
विराट ने केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रन की पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप के दौरान विराट ने अपना 52वां ODI शतक पूरा किया। उन्होंने 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। विराट ने 120 गेंदों पर 135 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 11 चौके शामिल थे। यह साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट का छठा शतक था।
विराट के आउट होने के बाद कप्तान केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने पारी को संभाला और छठे विकेट के लिए 36 गेंदों पर 65 रन की पार्टनरशिप की। केएल राहुल 56 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में रवींद्र जडेजा ने 20 गेंदों में 32 रन की पारी खेली और भारत को 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रन तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीका के लिए मार्जो जेनसन, नंद्रे बर्गर, कॉर्बिन बॉश, ओटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए।
अन्य प्रमुख खबरें
SRH vs RR : प्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू मैच में मचाया कोहराम, हैदराबाद ने रोका राजस्थान का 'विजयरथ'
IPL 2026 Most Ducks in Calendar Year : बोझ बनते जा रहे हैं
IPL 2026 Points Table : Mumbai Indians को हराकर Points Table में तीसरे पायदान पर पहुंची RCB
LSG vs GT IPL 2026 Highlights: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ को सात विकेट से रौंदा, गिल-बटलर ने जड़े अर्धशतक